चीन के पार्क में धमाका से 19 की मौत, 12 घायल

दक्षिण पश्चिम प्रांत के एक इंडस्ट्रियल पार्क में हुए धमाके में 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए. चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. 
एजेंसी ने कहा कि यह धमाका सिचुआन प्रांत के यिबिन शहर में स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के यिबिन हेंगदा टेक्नोलॉजी कंपनी नाम के रासायनिक संयंत्र में हुआ. धमाका गुरुवार शाम साढ़े छह बजे हुआ. शिन्हुआ ने प्रांतीय अधिकारियों के हवाले से कहा कि धमाके के बाद लगी आग को बुझा दिया गया और घायलों की हालत अब स्थिर है.
डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग की दी हुई चिट्ठी की ट्वीट
चीन में कार्य सुरक्षा मानकों की स्थिति में सुधार के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं लेकिन चीन में जानलेवा औद्योगिक हादसे अब भी आम बात हैं.





