IMD ने राज्य भर में आंधी, गरज-तड़क, ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली गिरने की जारी की चेतावनी

बिहार में मौसम का सोमवार को भी जारी रहेगा। मई महीने की शुरुआत आंधी और बारिश से हुई है। मौसम विभाग ने राज्यभर में सोमवार को आंधी के साथ पानी, ओले और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। लोगों से सावधान रहने के लिए कहा गया है। रविवार को भी पटना समेत 13 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। बीते 24 घंटे के भीतर आकाशीय बिजली यानी ठनका की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत भी हो गई।

राजधानी पटना में रविवार को बारिश के साथ ओले भी गिरे। दोपहर बाद आई आंधी और तेज हवाओं के झोंके से कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। यहां हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटे तक रही। मौसम विभाग के अनुसार पटना में शाम छह बजे तक 20.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

बारिश से अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने मंगलवार तक राज्य में बारिश की गतिविधियों के सक्रिय रहने का पूर्वानुमान किया है। उधर, वज्रपात से सहरसा में एक और बेगूसराय में दो लोगों की मौत हो गई। इस बीच, मौसम विभाग ने राज्य भर में आंधी, गरज-तड़क, ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। सूबे में बारिश का सिस्टम लगातार सक्रिय है। अगले 48 घंटे तक बिहार में मौसम खराब रहने की आशंका है। ऐसे में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है

Back to top button