डेरा में मिले अवैध पटाखा कारखाने को भी किया गया सील

सच्चा डेरा के स्वयंभू संत राम रहीम के डेरे पर सर्च अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा. जाँच के घेरे में आए डेरे के ऐसे रहस्य सामने आ रहे हैं जिसे सुनकर अचरज हो रहा है कि अध्यात्म की आड़ में अंध भक्तो की मदद से यहाँ कई अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थी. अब खबर मिली है कि इस डेरे-डेरे परिसर के अंदर एक अवैध पटाखा कारखाना भी चलाया जा रहा था.जिसे सील कर दिया गया है.Illegal firecrackers found in Dera

इस बारे में हरियाणा सरकार के जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक सतीश मिश्रा ने बताया कि डेरा परिसर के भीतर एक अवैध पटाखा कारखाना भी चलाया जा रहा था. जिसे सील कर दिया गया है.डेरे के अंदर नर-कंकालों को दबाए जाने से जुड़े सवाल पर मिश्रा ने कहा कि अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. क्योंकि इसकी जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम बुलाई है.

सच तो यह है कि सिरसा स्थित डेरा परिसर इतना बड़ा है कि यहाँ की जड़ें खोदने में बहुत वक्त लग जाएगा.इसीलिए लंबी-चौड़ी सर्च टीम को इसमें शामिल किया गया है.कल शुक्रवार को डेरे की सर्च में आपत्तिजनक सामान  मिला था .

इसे भी पढ़े: “I LOVE U” बोलकर कहती थी राधे मां, मेरे साथ…!

इस डेरे के सर्च अभियान को लेकर यह बात सामने आ रही है कि इसे 15 दिन देर से शुरू किया गया. 15 दिन कोर्ट से अनुमति लेने और सुरक्षा तैयारियों में लग गए. इस बारे में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाबा ने ट्रकों में भर-भरकर जुर्म के सबूत डेरा से बाहर भेज दिए हैं.

Back to top button