अगर गलती से निगल लिया है कपूर तो ऐसे करें तुरंत उपचार

कपूर का इस्तेमाल भारतीय रसोई व पूजा घर में सदियों से होता आ रहा है। इसकी  सुगंध वातावरण को शुद्ध करती हैं और तो और इससे घर में मक्खी मच्छर भी नहीं घुसते।अगर गलती से निगल लिया है कपूर तो ऐसे करें तुरंत उपचार

सिर्फ इसी के लिए ही नहीं ब्यूटी से जुड़ी कुछ समस्याओं में भी इसका इस्तेमाल किया जाता हैं लेकिन कपूर का सेवन करने से पहले आपको इस बात की जानकारी होना बहुत जरूरी हैं कि इसे उपयोग कैसे करना हैं क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल आपको फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसे आप सीधे तौर पर अगर स्किन पर लगाएंगे तो स्किन फट सकती हैं और इरीटेशन की वजह से स्किन पर लाल चकते पड़ सकते हैं। कपूर को सीधा स्किन पर लगाने से त्वचा में अल्सर होने का खतरा भी बना रहता है। 

1. इसे खाना हो सकता हैं खतरनाक

कपूर एक तरह से जहर का काम करता हैं। इसे खाने वाले  व्यक्ति को कई तरह हैल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं वहीं बच्चे के लिए तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता हैं। 

2. कपूर खाने के नुकसान

-कपूर की अधिक मात्रा पेट में जाने से होंठ सूखने, स्किन रैशेज जैसी समस्याएं होने लगती हैं। 

-इसके अलावा नर्वस सिस्टम और किडनी को भी नुकसान पहुंचता है। 

-कपूर खाने से पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है क्योंकि ये आपके गैस्ट्रोइन्टेसटाइन को पूरी तरह से ब्लॉक कर सकता है। 

3. एेसे करें घरेलू उपचार

यदि कोई इंसान गलती से कपूर खा लेता है तो उसे ज्यादा मात्रा में नमक वाला पानी पिलाएं। नमक वाला पानी पीने से उसको उल्टियां आने लगेगी और पेट में गया सारा जहर निकल जाएगा। 

 

Back to top button