IGIMS ने अपने कर्मचारियों से कहा- बताएं क्या आप वर्जिन हैं

पटना.इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IGIMS) पटना ने अपने कर्मचारियों से अपना मैरिटल स्टेटस डिक्लेयर करने को कहा है। मैरिटल स्टेटस डिक्लेयर करने के लिए जारी फॉर्म में कुछ ऐसी बातें पूछी गईं हैं, जिससे विवाद शुरू हो गया है। फॉर्म में पूछा गया है कि क्या आप वर्जिन हैं। अगर शादी हो गई है तो बताएं कि कितनी पत्नियां हैं। क्या डिक्लेयर करने को कहा है…

मैं वर्जिन, बैचलर या विधुर हूं।
मैं विवाहित हूं और मेरी सिर्फ एक पत्नी है।
मैंने जिस व्यक्ति से शादी की है उसकी कोई और पत्नी नहीं है।
मैं विवाहित हूं और मेरी एक से अधिक पत्नियां हैं।
मैंने ऐसे व्यक्ति से शादी की है, जिसकी दूसरी पत्नी जीवित है।

ये भी पढ़े: काले दाग धोने को आजमाए हुए डिटर्जेंट का प्रयोग कर रहे नीतीश कुमार: लालू यादव
नया नहीं है यह फॉर्म
शादी के संबंध में पूछ गए सवाल के बारे में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि यह नया नहीं है। ऐसा फॉर्म पिछले कई साल से भरा जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के लोग जानते हैं। यह सिर्फ बिहार का मामला नहीं है। देशभर में ऐसा फॉर्म दिया जाता है।