आंखों को रखना है स्वस्थ तो करें इन घरेलू चीजों का सेवन

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, कामों का बढ़ता दबाव, अनियमित खानपान और कंप्यूटर के युग में एकटक नजर टिकाए काम करने से अगर हमारे शरीर का कोई अंग प्रभावित हो रहा है तो वह है हमारी अनमोल आंखें। इस लेख में हम वैसे खानपान के बारे में बता रहे हैं, जैसे हमारी आंखों की रोशनी तेज, स्वस्थ व बरकरार रह सके। कुछ ऐसे भी खाद्य पदार्थ हैं जिनका सेवन करने से आंखों को बहुत लाभ होता है।

गाजर

नीले और लाल रंग के गाजर आंखों की रोशनी के लिए काफी हितकारी हैं। गाजर में आंखों को स्वस्थ रखने में सबसे अधिक सहायक विटामिन ‘ए’ की बड़ी मात्रा पाई जाती है। इसलिए शीत ऋतु में गाजर का सेवन अवश्य करना चाहिए।  परंतु याद रखें कि गाजर का हलवा आंखों के लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं होता है, इसलिए जितना हो सके कच्ची गाजर खाएं।

यह भी पढ़ें: कोरोना से मौत के मामले में चीन से भी आगे निकला इटली, जानें ताज़ा आकड़े…

शकरकंद

शकरकंद में बड़ी मात्रा में आंखों को स्वस्थ रखने में सहायक विटामिन ‘ए’ और बीटा कैरोटिन होता है। शकरकंद के सेवन से आंखों में रूखापन और जलन और रतौंधि की समस्या से निजात मिलती है। आंखों के अलावा शकरकंदी में सभी अंगों के विकास के लिए पोषक तत्व भी मौजूद हैं।

पालक

पालक में भी बड़ी मात्रा में विटामिन ‘ए’ और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसके सेवन से आंखों की रोशनी तेज होती है। अधिकतम प्रभाव के लिए कच्चे पालक का सलाद अत्यंत लाभकारी है, विशेषतः जैतून के तेल के साथ तैयार किए गए पालक के सलाद के सेवन से आंखों को जबरदस्त लाभ पहुंचता है।
Back to top button