होटल में ठहरते हैं, तो ज़रूर करें ये सिक्योरिटी टेस्ट, सुकून से बीतेंगी छुट्टियां

दफ्तर के काम से आजकल लोगों का बाहर आना-जाना काफी बढ़ गया है. ऐसे में होटल और लॉज की भी संख्या बढ़ गई है. ऐसे में इंसान अपने बजट के मुताबिक कभी सामान्य तो कभी बहुत अच्छे होटल में ठहरता है. हालांकि यहां ठहरने से पहले भी आपको अपनी सुरक्षा को लेकर पूरी तसल्ली कर लेनी चाहिए क्योंकि आजकल खतरा हर तरफ मंडराता रहता है.
सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की ओर से लोगों को आगाह करने के लिए ऐसे तमाम टिप्स बताए जाते हैं, जो हमारी सिक्योरिटी के लिए ज़रूर होते हैं. ऐसी ही एक टिप सोशल मीडिया पर शेयर की गई है, जो होटल में ठहरने के दौरान हमें ध्यान में रखने चाहिए. सबसे ज्यादा खतरा जगह-जगह ताकझांक करने वाले कैमरों का रहता है.
होटल में जाते ही करें ये मिरर टेस्ट
वायरल हो रहे वीडियो में बताया गया है कि अगर आपको अपने होटल के आईने को चेक करना है कि ये डबल साइडेड तो नहीं है या फिर इसके पीछे कैमरा तो नहीं है, तो आप एक छोटा सा टेस्ट करें. इसके लिए आपको कुछ टेप और कुछ रंगीन मार्कर की ज़रूरत होगी. वीडियो के मुताबिक टेप लगाकर कलर करें और बीच में इसे मिटाकर देखें कि लाइनों की छाया मिरर पर दिख रही है या नहीं. अगर दिख रही है तो आईना सेफ है, वरना गड़बड़ है. इसके अलावा अपनी एक उंगली या अंगूठे को आईने पर रखें, अगर आपकी नाखून की छाया और नाखून के बीच गैप है, तो मिरर सेफ है, वरना ये टू साइडेड हो सकता है.





