अगर आपके मन में आधार कार्ड से जुड़ा कोई सवाल है तो इस टोल फ्री नंबर पर करे कॉल

अगर आपके मन में आधार कार्ड (Aadhaar Card) से जुड़ा कोई सवाल है, जिसका आप जवाब चाहते हैं लेकिन यह नहीं समझ पा रहे हैं कि किससे यह सवाल पूछें जो आपको जवाब मिल जाए, तो अब इसकी चिंता छोड़ दीजिए। आधार कार्ड से जुड़े किसी भी सवाल के जवाब के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, आप इसके लिए सीधे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी आधार हेल्पलाइन नंबर- 1947 पर कॉल कर सकते हैं और अपने सभी सवालों के जवाब पा सकते हैं।
यह एक टोल फ्री नंबर है। UIDAI का आधार हेल्पलाइन नंबर सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक और रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहता है। इस दौरान किसी भी समय आप कॉल कर सकते हैं और अपने सवालों के जवाब हासिल कर सकते हैं।
UIDAI ने इससे संबंध एक ट्वीट भी किया है, जिसमें लिखा है, “अगर आपके पास आधार से संबंधित कोई सवाल है, तो चिंता न करें। 1947 (टोल-फ्री) पर सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक (सोमवार से शनिवार) और रविवार को (सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक) कॉल करें।”
बता दें कि इस नंबर के जरिए आपको हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 11 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में जानकारी मिल सकती है। यह कॉल IVRS मोड में होती है। इसके अलावा अगर आप कॉल न करके UIDAI से लिखित में जवाब लेना चाहते हैं तो आप उन्हें [email protected] पर ई-मेल कर सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप UIDAI के ट्वीटर हैंडल को फॉली करते हैं, तो वहां से भी आपको काफी जानकारियां मिलती रहती हैं। UIDAI लगातार नागरिकों को जानकारी मुहैया कराने के लिए ट्वीट करता रहता है।






