अगर आपकी नाक पर भी पड़ गया हैं चश्मे का निशान, तो अपनाए ये घरेलु उपाय…

आजकल लोग नजर, धूप या शौकीन के कारण चश्मा पहन लेते है लेकिन लगातार चश्मा पहनने के कारण नाक पर दबाव पड़ता है, जिससे नाक पर निशान बन जाते है। इससे जब आप चश्मा उतारते है तो उस निशान के कारण चेहरा खराब दिखाई देता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू अपाय बताएंगे, जिसकी मदद से आप नाक पर पड़ने वाले निशानों को दूर कर सकती है।

नाक के निशान से छुटकारा पाने के उपाय:-

संतरे के छिलके को धूप में सुखाकर पीस लें और 1/2 चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसके बाद 3-4 दिन तक लगातार इस पेस्ट को नाक पर लगाएं। इससे आपके निशान गायब हो जाएंगे।

प्राकृतिक क्लींजर नींबू के रस से आप चेहरे के डार्क स्पॉट्स और दाग-धब्बों को दूर कर सकते है। 1 चम्मच नींबू के रस और 1/2 चम्मच पानी मिक्स करके कॉटन की मदद से निशान वाली जगहें पर लगाए।

रोजाना सोने से पहले बादाम के तेल को नाक पर लगाकर मसाज करें और सुबह उठकर फेश वॉश से मुंह धोएं। आप इसका इस्तेमाल चेहरे के दाग-धब्बे को दूर करने के लिए भी कर सकते है।

फ्रैश एलोवेरा जेल को निकालकर नाक और उसके आस-पास के हिस्सों पर लगाए। इसे कुछ देर लगाकर सूखने के बाद ठंडे पानी से साफ करें।

Back to top button