अगर आप भी अपने चेहरे पर लगाती हैं बॉडी लोशन, तो एक बार जरुर पढ़ ले ये खास खबर…

लड़कियां अपने चेहरे को जवां और ग्लोइंग बनाने के लिए कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। लेकिन कई बार लड़कियां चेहरे का रूखापन दूर करने के लिए शरीर पर लगाए जाने वाले बॉडी लोशन का इस्तेमाल करती है। इससे आपको स्किन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
चेहरे पर बॉडी लोशन से होने वाले नुकसान:-
– चेहरे की क्रीम के मुकाबले इसमें अधिक मात्रा में केमिकल्स, खूशबू औऱ कई तरह के रंग का इस्तेमाल होता है। इससे स्किन पर जलन, खुजली, रेडनेस और अधिक मात्रा में ऑयल जमा होने की परेशानी हो सकती है।
– बॉडी लोशन में अधिक मात्रा में क्रीम होने से यह चेहरे में अच्छे से नहीं समा पाता है। ऐसे में चेहरे पर बॉडी लोशन लगा रहने से धूल, मिट्टी चिपक जाने का कारण बनती है। इसी के कारण चेहरे पर गंदगी जमा हो जाती है।
– इससे रोम छिद्र बंद होने लगते हैं। इसतरह रोम छिद्र बंद होने पर चेहरे पर पिंपल्स, दाग-धब्बे होने और इससे जुड़ी कई परेशानी का सामना करना पड़ता है।
– चेहरे पर स्किन एलर्जी होने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए चेहरे पर बॉडी लोशन लगाने की गलती न करें।





