अगर आपके पास भी हैं 50 पैसे का ये सिक्का, तो आप भी बन सकते है लखपति…

भारत में मुद्रा का चलन काफी समय से हैं जिसमें नोट और सिक्के शामिल हैं। समय के साथ इनमें कई बदलाव हुए हैं जिसके चलते पुरानी मुद्रा बहुत कम लोगों के पास पाई जाती हैं और वह अनोखी हो जाती हैं। आपको अठन्नी यानी 50 पैसे का सिक्का याद हैं जो आज से बहुत सालों पहले आसानी से देखा जा सकता था। लेकिन अब इसे देख पाना मुश्किल हो गया हैं क्योंकि इसके चलन बंद होने के बाद लोगों ने इसे अपने पास रखना बंद कर दिया। लेकिन अगर आपके पास यह अठन्नी हैं तो आप लखपति बन सकते हैं। धीरे-धीरे चलन से बाहर हुआ यह बेकार सिक्का ही आपको लखपति बना सकता है।


सेकंड हैंड चीजों के सेल के लिए मशहूर साइट olx पर 50 पैसे का स्टील का सिक्का एक लाख में बिक रहा है। चमकते हुए इस सिक्के में एक ख़ास बात है। ये सिक्का साल 2011 में बना हुआ है। ये उसी साल का सिक्का है जब चवन्नी पर रोक लगा दी गई थी। इस कॉइन को ऑनलाइन एक लाख में बेचा जा रहा है। ऐसे में अगर आपके पास भी इस तरह का 50 पैसे का सिक्का है तो इसे बेचकर आप भी झट से लखपति बन सकते हैं।


अगर आपके पास भी 50 पैसे का ऐसा कोई कॉइन है तो आप घर बैठे ही इसे बेच सकते हैं। olx जैसी साइट आपको बतौर सेलर ज्वाइन करने का ऑप्शन देती है। आपको इस पर सेलर के तौर पर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आप इस पर अपने पास मौजूद कॉइन की तस्वीर अपलोड कीजिये और इसे सेल पर लगा दीजिये। दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो पुराने सिक्कों को कलेक्ट करने के शौक़ीन हैं। अगर किसी की नजर आपके ऐड पर गई और वो इसे खरीदने में इंट्रेस्टेड रहा, तो वो आपसे कांटेक्ट करेगा। ऑनलाइन पेमेंट के बाद आप सिक्का उसे कूरियर कर दीजिये। है ना बेकार पड़े सिक्कों से लखपति बनने का सॉलिड तरीका?

Back to top button