अगर आप भी लगाते है हेयर कलर तो ये हैं छुड़ाने के आसान टिप्स

रुई को नेल पॉलिश रिमूवर में डुबोएं और उससे त्वचा पर लगे हेयर कलर को साफ करें। संभव है कि इससे हल्की-सी जलन हो, पर घबराएं नहीं। अगर नेल पॉलिश रिमूवर से एलर्जी है तो इसका इस्तेमाल न करें।

त्वचा के जिस हिस्से में हेयर कलर लगा है, वहां जल्दी-से-जल्दी टूथपेस्ट लगाएं और उसे अच्छी तरह से सूखने दंे। जब पेस्ट सूख जाए तब उसे धोकर हटा दें।
अगर आपके हो रहे हैं सफेद दाढ़ी-मूंछ तो अपनाएं ये 3 आसान उपाय
बेबी ऑयल और ऑलिव ऑयल त्वचा से हेयर कलर के निशान को हटाने में प्रभावी भूमिका निभाते हैं। इनमें से किसी भी एक तेल से प्रभावित हिस्से पर थोड़ी देर मसाज करें और उसके बाद उस हिस्से को पानी से धो लें। अच्छे परिणाम के लिए दिन में ऐसा तीन से चार बार करें।
रुई की मदद से प्रभावित हिस्से पर पेट्रोलियम जेली लगाएं और मसाज करें। एक बार में संभव है कि परिणाम नजर न आए, पर तीन से चार बार इसे लगाने पर हेयर कलर का निशान चला जाएगा।
मेकअप रिमूवर भी हेयर कलर का निशान हटाने में आपकी मदद करेगा। इसे रुई से निशान के ऊपर लगाएं।





