हो जाये सावधान अगर आप भी पीते है ज्यादा दूध वरना… बन सकते हैं इस बीमारी के शिकार

आज के समय में खानपान पर बहुत ध्यान देने की जरूरत होती हैं जिससे आपकी सेहत जुड़ी हुई होती हैं। खासतौर से कैंसर की बीमारी बड़ी परेशानी बन रही हैं। आज लगभग 11,50,000 लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में हैं। इसमें कैंसर से पीड़ित महिलाओं की संख्या 5 लाख 87 हजार है। इसके साथ ही औरतों में सबसे ज्यादा ब्रेस्ट कैंसर का पाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक आज 1.5 लाख से भी अधिक औरते इसकी शिकार है। खानपान में दूध को अच्छी सेहत के लिए बेस्ट आहार माना जाता हैं। लेकिन जरा संभलकर, हाल ही में हुई एक रिसर्च की मानें तो ज्यादा दूध पीना ब्रैस्ट कैंसर का कारण बन सकता हैं।

एक रिसर्च के मुताबिक लगभग 8 साल के लिए 52 हजार 795 औरतों पर एक शोध किया गया है। ये शोध उन महिलाओं पर किया गया जिनकी उम्र 30 और इससे अधिक थी। ऐसे में 1,057 महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर की शिकार पाई गई। इसके पीछे का मुख्य कारण अधिक मात्रा में दूध का सेवन पाया गया है। मगरइसमें पूरी तरह से कितनी सच्चाई है इसका अभी पता नहींं चला है। शोध के अनुसार एक दिन में 1 कप दूध का सेवन करने से कैंसर होने का खतरा 50 प्रतिशत होता है। इसके साथ 2 ये 3 कप पीने से यह खतरा बढ़ कर 70 से 80 प्रतिशत तक माना जाता है। हांलाकि सोया का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर के होने से बचा जा सकता है।

ब्रेस्ट कैंसर होने के पीछे की कारण हो सकते है। इसका मुख्य कारण है लोगों का खराब लाइफ स्टाइल। आज के बिजी शेड्यलू या टेस्ट के कारण लोग भारी मात्रा मे बाहर काखाना पसंद करते है। इसके कारण शरीर को कई बीमारियों के लगने का खतरा बढ़ता है। इस के अलावा महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर होने की मुख्य वजह धूम्रपान या अल्कोहल का ज्यादा सेवन करना है। एक रिपोर्ट के अनुसार जो महिलाएं ज्यादा उम्र में मां बनती है और इसके साथ ही नवजात को स्तनपान नहीं करवाती उन्हें स्तन कैंसर के होने के चांचिस ज्यादा होते है। इसके अलावा जेनेटिक कारणों से भी औरते इस गंभीर बीमारी की शिकार हो रही है।

Back to top button