अगर अपनाएगे ये उपाय तो, शराब पीने के बाद नहीं आएगी मुंह से बदबू

मुंह से आने वाली शराब की बदबू से बहुत से लोग परेशान रहते हैं और इसे दूर करने के उपाय के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। मुंह में कुछ वोलेटाइल मॉलिक्युल्स होते हैं जिसकी वजह से मुंह से बदबू आती है। शराब भी एक वोलेटाइल मॉलिक्युल्स है जिसकी वजह से बदबू की समस्या होती है। शराब आसानी से पचाने में परेशानी होती है क्योंकि शरीर इसे टॉक्सिन के रूप में देखता है। हमारा लीवन एक ड्रिंक को पचाने में एक घंटा लेता है। इस धीमे प्रोसेस की वजह से एल्कोहल आपकी रक्त कोशिकाओं में इकट्ठा हो जाता है जिस कारण बदबू आती है। आइए जानते हैं मुंह से शराब की बदबू कैसे दूर करें। If you adopt these measures then

पीते वक्त कुछ खाएं:

शराब पीने के बाद मुंह से आने वाले बदबू को कम करने के लिए आपको पीने से पहले कुछ खाना चाहिए। चबाने वाला भोजन सलाइवा के उत्पादन को उत्तेजित करता है और आपके पेट में भोजन आपको पीने वाले कुछ एल्कोहल को अवशोषित करने में मदद करता है।

अत्यधिक पानी पिएं:

शराब मुंह को सूखा कर देता है क्योंकि उसमें ड्यूरेटिक इफेक्ट होता है। मुंह के सुखापन के कारण बैक्टीरिया जमा हो जाता है जिसकी वजह से मुंह से बदबू आती है। पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और शरीर से टॉक्सिंस को बाहर कर देता है।

इसे भी पढ़े: करवा चौथ 2017: इस करवा चौथ ये कर, करें अपनी पत्नी को खुश…

अच्छी तरह ब्रश करें:

शराब पीने के बाद ब्रश करने से मुंह में जमे सारे बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं और उसके साथ ही मुंह से शराब की बदबू भी खत्म हो जाती है। तो शराब की बदबू से छुटकारा पाने के लिए ब्रश जरूर करें।

च्युइंगम:
च्युइंगम सलाइवा के उत्पादन को उत्तेजित करता है जो एसिड, बैक्टीरिया और गंध से पैदा होने वाले कणों को खत्म करने में मदद करता है। तो शराब पीने के बार च्युइंगम चबाने से मुंह से आने वाली शराब की बदबू कम हो जाती है।

Back to top button