करवा चौथ 2017: इस करवा चौथ ये कर, करें अपनी पत्नी को खुश…

आज 8 अक्‍टूबर रविवार को करवा चौथ है. अपने पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं और चंद्रमा की पूजा करती हैं. ये निर्जल व्रत होता है, जिसमें चांद देखने और पूजने के बाद ही अन्‍न व जल ग्रहण किया जाता है. करवा चौथ का व्रत कार्तिक हिंदु माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दौरान किया जाता है. करवा चौथ के दिन महिलाएं पूरे दिन बिना कुछ खाए-पिए व्रत रखती हैं. ऐसे में पति का भी फर्ज बनता है कि इस खूबसूरत मौके को खास बनाए और पत्नी को स्पेशल फील करवाए.

करवा चौथ 2017: इस करवा चौथ ये कर, करें अपनी पत्नी को खुश...

अगर आप करवाचौथ के दिन पत्नी को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो इस खास मौके पर ये स्पेशल गिफ्ट देकर पत्नी को कर सकते हैं खुश-

–  करवा चौथ के मौके पर पत्नी के हाथों पर लगी मेहंदी उन्हें और खूबसूरत बनाती है. एेसे में आप मेहंदी वाले को घर पर ही बुलाकर पत्नी के हाथों में चैन से मेहंदी लगवा सकते हैं.

–  पत्नी को पर्सनल केयर, स्पा या फिर ब्यूटी ट्रीटमेंट का कोई पैकेज गिफ्ट कर दें. इससे न सिर्फ आपकी पत्नी रिलैक्स फील करेगी बल्कि खोई हुई खूबसूरती भी वापस आ जाएगी.

–  पत्नी को खुश करने लिए आप अच्छी किताबें गिफ्ट कर सकते हैं.

–  पत्नी को खुश करने के लिए आप साड़ी से मैच करती हुई ज्वैलरी भी दे सकते हैं.

–  वो कहते हैं न ‘डायमंड्स आर गर्ल्स बेस्ट फ्रेंड’ एेसे में आप पत्नी को डायमंड की रिंग दे सकते हैं. वैसे भी गिफ्ट की कीमत नहीं आपका प्यार ज्यादा मायने रखता है.

– पत्नी को उनके फेवरिट रेस्टोरेंट में रोमांटिक डिनर पर ले जाकर उनका व्रत खुलवा सकते हैं.

Back to top button