अगर कान का छेद हो गया है बड़ा, तो छेद का आकार छोटा करने के लिए अपनाये ये सरल उपाय

आज हम उन सभी महिलाओं के लिए बहुत अच्छी जानकारी लेकर आए हैं.जिनके कानों में बाली डालने वाला छेद बड़ा हो जाता है और जिस वजह से उन्हें बहुत परेशानी होती है !
आजकल आप सब एक बात देखते होंगे की लड़कियां हो या महिलाएं हो अब वो कभी भी किसी पार्टी या शादी में जाती है तो वो कानों में छोटे-छोटे एअर रिंग पहनने की जगह बड़े-बड़े झुमके या बड़े-बड़े एअर रिंग पहनना पसंद करती हैं लेकिन उसकी वजह से बाद में उन महिलाओं और लड़कियों को जो परेशानी होती है उससे वो बहुत दुखी हो जाती हैं.वे परेशानी हैं कानों के छेद बड़े बड़े हो जाने की जो बड़े एअर रिंग डालने से होती है.
अब बात करते हैं उन बड़े-बड़े डाले जाने वाले रिंग्स की तो उसकी वजह से कई बार जो दिक्कत आती है ऐसे में अगर इसकी तरफ ज्यादा ध्यान न दिया जाए तो कभी कभी ये फट भी सकते है. इसलिए अगर आपके भी कान के छेद बड़े हो गए है और आप भी इस समस्या से निजात पाना चाहती है, तो आज हम आपके लिए एक आसान सा सरल उपाय लाये है.उस उपाय से आपको बहुत जल्दी ही लाभ मिलेगा.
सबसे पहले हम आप सभी को एक जरूरी जानकारी देना चाहते हैं जब कभी भी आप भारी झुमके पहनते हो तो उन्हें सपोर्ट जरूर दें ताकि उन झुमकों का सारा भार आपके निचे कान के छेद पर ना पड़े और जब कभी भी इन्हें पहना जाता है तो कपडे बदलने से पहले ही इन्हें उतार लिया जाए ताकि कपडे बदलते समय ये उलझे नहीं और कपड़ो की वजह से ये खींचे भी नहीं.
अब बात करते है उस उपाय कि जो आपको बहुत मदद देगा आपके कान के छेद को कम करने में तो आपको क्या करना है ये जान लीजिये सबसे पहले कानो के नीचे टेप लगा ले,अब आप सोच रहे होंगे आखिर टेप का इस्तमाल क्यों करना है.तो हम आपको बता दें कि इसका इस्तमाल इसलिए जरूरी है यदि आप कोई चीज लगाए तो वो हट न पाए. फिर छेद वाली जगह में टूथपेस्ट भर दे और कान को चारो तरफ से अच्छी तरह से साफ़ कर ले.पूरी रात उसे वैसे ही रहने दें और सुबह उठते ही उसे नार्मल पानी से धों ले और धोने के बाद उस जगह पर कोई लोशन लगा लें.
ऐसा आपको हर दिन करना है जब तक आपके कान का छेद उतना ना हो जाए जितना आपको चाहिए और इस समय आपको ये ध्यान रखना है कि आप जितने समय तक ये करे आपको कानों में कुछ नहीं पहनना है !





