अगर नॉनवेज के हैं शौकीन, तो चिकन अंडा सलाद करें ट्राई

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
चिकन- दो कप चौकोर टुकड़ों में कटा
अंडे- तीन उबले स्लाइस में कटे
नींबू रस- दो चम्मच
अंगूर- एक कप
अखरोट व बादाम- आधा कप कतरे हुए
मेयोनीज- एक कप
आलिव ऑयल- आधा टेबल स्पून
नमक- स्वाद अनुसार
विधि :
एक कढ़ाई में ऑलिव आयल डाल कर गरम करें। गर्म होने पर इसमें चिकन के टुकड़े डालें। फिर स्वाद अनुसार हल्का सा नमक डाल कर इसे भूनें। इसके बाद धीमी आंच पर चिकन को ढक कर दो तीन मिनट हलका ब्राउन होने तक पका लें।
कढा़ई गैस से उतार लें और चिकन को ठंडा होने दें।
अब एक बोल में चिकन डाल कर इसमें अंगूर, नींबू का रस, थोड़े बादाम, अखरोट और मेयोनीज को मिक्स कर लें।
एक बड़ी प्लेट में इस सामग्री को रखकर ऊपर से बचे हुए बादाम, अखरोट डालें।
अंडे के कटे हुए स्लाइस ऊपर से सजा कर सर्व करें और चिकन-एग-सलाद का लुफ्त उठाएं।
आप चाहे तो डेकोरेशन के लिए प्लेट में एग स्लाइस बिछा कर ऊपर से चिकन और बादाम, अखरोट की कतरन सजा कर सर्व करें।





