ICC World Cup 2019: नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 48 रनों से हराया….

ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के मैच में बांग्लादेश को 48 रनों से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 381 रन बनाए थे. जबाव में बांग्लादेश काफी कोशिश के बाद 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 333 रन ही बना सकी.





