ICC Womens T20 WC2020: जानिए कब और कहां होंगे T20 वर्ल्ड कप के मैच, देखें पूरा शेड्यूल 

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर शुक्रवार 21 फरवरी से आइसीसी टी20 महिला विश्व कप 2020 शुरू हो रहा है। महिला टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को मेलबर्न के एमसीजी में खेला जाएगा। भारत के साथ-साथ मेजबान कंगारू टीम एक बार फिर से जीत की दावेदार माना जा रही हैं।

भारतीय टीम को आइसीसी ने ग्रुप ए रखा है, जहां उसको पहला मैच मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ खेलना है। भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच टी20 विश्व कप 2020 का उद्घाटन मैच 21 फरवरी को सिडनी में होना है। इससे पहले भारत ने वार्मअप मैच में वेस्टइंडीज की टीम को हराया है। हालांकि, इससे पहले इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली गई ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत को कंगारू टीम के हाथों हार मिली थी।

यह 7वां महिला टी20 विश्व कप टूर्नामेंट है जिसमें कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं। इन सभी टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ ग्रुप ए में रखा गया है, जबकि ग्रुप बी में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान के अलावा थाईलैंड की टीम है।

यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर देने वाले हैं क्रिकेटरों को ये बड़ी सौगात, जल्द कर सकते हैं..

ICC T20 World Cup 2020 का पूरा शेड्यूल 

टीमें           वेन्यू तारीख समय (भारत के समयानुसार)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी 21 फरवरी दोपहर 1.30 बजे

वेस्टइंडीज बनाम थाइलैंड पर्थ 22 फरवरी सुबह 11.30 बजे

न्यूीजलैंड बनाम श्रीलंका पर्थ 22 फरवरी शाम 4.30 बजे

इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका पर्थ 23 फरवरी शाम 4.30 बजे

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका पर्थ 24 फरवरी सुबह 11.30 बजे

भारत बनाम बांग्लादेश पर्थ 24 फरवरी शाम 4.30 बजे

इंग्लैंड बनाम थाइलैंड कैनबरा 26 फरवरी सुबह 8.30 बजे

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान कैनबरा 26 फरवरी दोपहर 1.30 बजे

भारत बनाम न्यूजीलैंड मेलबर्न 27 फरवरी सुबह 8.30 बजे

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश कैनबरा 27 फरवरी दोपहर 1.30 बजे

साउथ अफ्रीका बनाम थाइलैंड कैनबरा 28 फरवरी सुबह 8.30 बजे

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान कैनबरा 28 फरवरी दोपहर 1.30 बजे

न्यूजीलैंड बनाम  बांग्लादेश मेलबर्न 29 फरवरी सुबह 8.30 बजे

भारत बनाम श्रीलंका मेलबर्न 29 फरवरी दोपहर 1.30 बजे

साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान सिडनी 1 मार्च सुबह 8.30 बजे

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज सिडनी 1 मार्च दोपहर 1.30 बजे

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश मेलबर्न 2 मार्च सुबह 8.30 बजे

ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड मेलबर्न 2 मार्च दोपहर 1.30 बजे

पाकिस्तान बनाम थाइलैंड सिडनी 3 मार्च सुबह 8.30 बजे

वेस्टइंडीज बनाम  साउथ अफ्रीका सिडनी 3 मार्च दोपहर 1.30 बजे

पहला सेमीफाइनल सिडनी 5 मार्च सुबह 8.30 बजे

दूसरा सेमीफाइनल सिडनी 5 मार्च दोपहर 1.30 बजे

वुमेंस T20 विश्व कप फाइनल मेलबर्न 8 मार्च दोपहर 1.30 बजे

Back to top button