कप्तान कोहली पर आईसीसी के नियमों का उल्‍लंघन करने का लगा ये बड़ा आरोप

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों के उल्‍लंघन का आरोप लगा है. उन्हें न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दिल्‍ली में खेले गए मौजूदा सीरीज के पहले टी-20 मैच के दौरान डग-आउट में बैठकर वॉकी-टॉकी का इस्‍तेमाल करते देखा गया. यह फुटेज सामने आने के बाद भारत चर्चा थी कि विराट पर आईसीसी कार्रवाई करेगी. लेकिन आईसीसी ने विराट को क्‍लीन चिट देते हुए कहा कि उन्‍होंने इसकी अनुमति ली थी. उधर, सूत्रों का कहना है कि आईसीसी इस मामले में जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है.आईसीसी

10 साल बाद न्यूजीलैंड पर टी-20 में पहली जीत हासिल करने के साथ ही टीम इंडिया ने कीवियों को नंबर-1 की रैंकिंग से नाीचे उतार दिया है. टीम इंडिया ने सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 53 रनों से हराते हुए आशीष नेहरा को विजयी विदाई दी. नेहरा के घरेलू मैदान फिरोज शाह कोटला पर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज करते हुए 3 विकेट पर 203 रन बनाए. जवाब में मेहमान टीम 8 विकेट पर 149 रन ही बना सकी.

इसे भी पढ़े: अब स्टार शटलर किदाम्बी श्रीकांत होंगे मालामाल, सरकार ने उन्हें दिए कई तोहफे

इसके साथ ही कीवियों की नंबर वन की रैंकिंग छिन गई. अब पहले नंबर पर पाकिस्तान की टीम आ गई है. पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के तीनों टी-20 मुकाबले जीतकर नंबर-1 की रैंकिंग हासिल की. न्यूजीलैंड ने 545 दिनों तक टी-20 रैंकिंग में नंबर वन पर रहा. उसने 4 मई 2016 को नंबर-1 की रैंकिंग पर कब्जा किया था. टीम इंडिया अब रैंकिंग में नंबर-5 पर है.

Back to top button