ICC ने जारी की अपनी ताजा रैंकिंग, ये ख़िलाड़ी हैं बरकरार

आईसीसी ने अपनी ताजा रैंकिंग जारी कर दी है जिसमें टॉप 10 टेस्ट बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर की वापसी हुई है और वो पांच स्थान के फायदे से अब छठे नंबर पर हैं.

ICC released its latest ranking, these players are retained

वॉर्नर के टॉप 10 में आने से अजिंक्य रहाणे टॉप 10 से बाहर हो गए हैं. इसके अलावा टॉप 10 बल्लेबाजों में एलिस्टेयर कुक दो स्थान के नुकसान से आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं. स्टीव स्मिथ पहले स्थान पर बरकरार हैं. भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और केएल राहुल टॉप 10 में मौजूद हैं.

टॉप 10 गेंदबाजों में जोश हेजलवुड एक स्थान के नुकसान से पांचवें और स्टुअर्ट ब्रॉड दो स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर हैं. रवींद्र जडेजा टॉप पर बरकरार हैं. टॉप 10 के बाहर बांग्लादेश से शाकिब अल हसन तीन स्थान के फायदे से 14वें, मेहदी हसन तीन स्थान के फायदे से 30वें और तैजुल इस्लाम 4 स्थान के फायदे से 32वें स्थान पर हैं.

अभी अभी: क्रिकेट फैंस के लिए आई बुरी खबर, क्रिकेट को अलविदा कहेगा ये दिग्गज

वेस्टइंडीज से शैनन गेब्रियल दो स्थान फायदे से 18वें, जेसन होल्डर दो स्थान के फायदे से 37वें और रॉस्टन चेस 6 स्थान के फायदे से 67वें स्थान पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस 14 स्थान के फायदे से आब 52वें स्थान पर हैं.

ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शाकिब अल हसन (489) अभी भी पहले स्थान पर हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की बदौलत अब वो दूसरे स्थान पर मौजूद रवींद्र जडेजा (438) से 51 अंक आगे हैं. इंग्लैंड से मोइन अली चौथे, बेन स्टोक्स पांचवें और स्टुअर्ट ब्रॉड दो स्थान के नुकसान से दसवें स्थान पर हैं. वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर दो स्थान के फायदे से अब आठवें स्थान पर हैं.

Back to top button