ICC ने टी20 विश्व कप के कार्यक्रम का किया बड़ा एलान, जानिए टीम इंडिया किस दिन खेलेगी मैच

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को आईसीसी टी20 विश्व कप 2020 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। यह पहला मौका होगा जब पुरुष और महिला टूर्नामेंट स्टैंडअलोन इवेंट के रूप में आयोजित होंगे। ये टूर्नामेंट एक ही साल और एक ही देश में खेले जाएंगे।
बता दें कि महिला टी20 विश्व कप 21 फरवरी से 8 मार्च तक आयोजित होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन खेला जाएगा। वहीं पुरुषों का टी20 विश्व कप 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक आयोजित होगा।
महिला और पुरुष टी20 विश्व कप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया करेगा। इसके मुकाबले 8 शहरों के 13 स्थानों पर खेले जाएंगे।
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप ग्रुप इस प्रकार हैं:
ग्रुप ए- ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत, श्रीलंका, क्वालिफायर 1
ग्रुप बी – इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, क्वालिफायर 2





