ICC ने जारी की 2018 की Test टीम, तीन-तीन भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह

आइसीसी (ICC) ने साल 2018 की टेस्ट टीम का एलान किया है। इस टीम में उन्हीं खिलाड़ियों को मौका दिया गया है जिन्होंने वर्ष 2018 में टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। खास बात ये है कि आइसीसी ने जो 2018 की टेस्ट टीम चुनी है उनमें तीन-तीन भारतीय खिलाड़ी हैं। इस टीम में भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ-साथ भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिषभ पंत और तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को जगह मिली है।
कोहली को ICC 2018 की टेस्ट टीम की भी मिली कप्तानी
भारतीय कप्तान विराट कोहली को आइसीसी की 2018 की टेस्ट टीम का भी कप्तान बनाया गया है। इससे पहले उन्हें आइसीसी की 2018 की वनडे टीम का भी कप्तान चुना गया। 11 खिलाड़ियों की इस टीम में तीन खिलाड़ी भारत के हैं तो तीन ही न्यूज़लैंड के भी खिलाड़ी हैं। न्यूज़ीलैंड की तरफ से टॉम लाथम, हेनरी निकोल्स और कप्तान केन विलियमसन को चुना गया है।
इसके अलावा इस टीम में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, द.अफ्रीका, वेस्टइंडीज़ और श्रीलंका के एक-एक खिलाड़ी को शामिल किया गया है।
ऐसा रहा 2018 में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पिनर नाथन लियोन, वेस्टइंडीज़ की तरफ से कप्तान जेसन होल्डर, द. अफ्रीका के कागिसो रबादा, पाकिस्तान से तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद अब्बास और श्रीलंकाई टीम से दिमुथ करुणारत्ने को इस टीम में चुना गया है।





