ICC टेस्ट रैंकिंग: रविंद्र जाडेजा बने नंबर वन बॉलर


इशांत के गुस्से से ऑस्ट्रेलिया को आई पर्थ टेस्ट की याद!
रांची में भारत और अॉस्ट्रेलिया के बीच खेला गया टेस्ट मैच भले ही ड्रॉ हो गया हो। लेकिन भारतीय अॉलराउंडर रविंद्र जाडेजा को इस मैच में 9 विकेट चटकाने का तोहफा मिला है। रविचंद्रन अश्विन को पछाड़कर जाडेजा अब आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। इस मैच में जाडेजा ने अश्विन से बेहतर प्रदर्शन किया था और मैच की पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 4 कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। आईआईसी रैंकिग में दूसरे नंबर पर अश्विन और तीसरे नंबर पर श्रीलंका के रंगना हेराथ हैं। इसी पायदान पर अॉस्ट्रेलियाई गेंदबाज जॉश हेजलवुड और इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन हैं। ये सभी फिलहाल टेस्ट मैच खेल रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में टेस्ट रैंकिंग में बदलाव देखा जा सकता है।





