एनएच घोटाले के आरोपी IAS पकज पांडे की अंतरिम जमानत अर्जी पर सुनवाई टली

बाजपुर दोराहा-सितारगंज हाईवे (एनएच-74) मुआवजा घोटाला मामले में शनिवार को शोक प्रस्ताव की वजह से जिला जज एवं विशेष न्यायाधीश नरेंद्र दत्त की कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। जिला बार एसोसिएशन ने हल्द्वानी के बुजुर्ग अधिवक्ता आरबी अग्रवाल के निधन की वजह से अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे।

जिला जज एवं विशेष न्यायाधीश नरेंद्र दत्त की कोर्ट में शनिवार को निलंबित आइएएस डॉ. पंकज कुमार पांडे की अंतरिम जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी थी, जबकि आरोपित बिल्डर प्रिया शर्मा व सुधीर चावला पर आरोप तय होने थे।

प्रिया शर्मा की पिछले दिनों हाई कोर्ट से एक माह के लिए जमानत मंजूर हो गई थी। शनिवार को प्रिया के अलावा जेल में बंद सुधीर चावला पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे थे, मगर सुनवाई नहीं हो सकी। अब विशेष जज ने अगली सुनवाई 15 दिसंबर नियत की है।

Back to top button