IAS बी चंद्रकला के घर CBI का छापा एक साल में बढ़ी थी इतनी संपत्ति, सुनकर उड़ जाएगे होश…

रेत के अवैध खनन से जुड़े मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 12 जगहों पर छापे मारे. अधिकारियों ने बताया कि आईएएस अधिकारी बी. चन्द्रकला सहित वरिष्ठ अधिकारियों के आवासों पर इस संबंध में छापे मारे गए. चन्द्रकला भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियानों के लिए सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय हैं. उन्होंने बताया कि छापे उत्तर प्रदेश के जालौन, हमीरपुर, लखनऊ समेत कई जिलों के साथ ही दिल्ली में भी मारे गए.
दरअसल, सीबीआई इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर मामले की जांच कर रही है. बी. चंद्रकला का घर योजना भवन के पास सफायर एंड विला में है. फिलहाल, बी चंद्रकला डेप्यूटेशन पर हैं. यूपी में उनकी छवि एक कड़क और ईमानदार अफसर की रही है. इससे पहले बुलंदशहर, हमीरपुर समेत कई जिलों में बतौर डीएम चंद्रकला ने अपने कामों और कड़क अंदाज की वजह से वाहवाही और सुर्खियां बटोर चुकी हैं. सीबीआई ने चंद्रकला के हमीरपुर आवास पर छापेमारी की है.
बी. चन्द्रकला 2008 बैच की IAS अधिकारी हैं. सोशल मीडिया पर चंद्रकला काफी मशहूर हैं. पर लोकप्रियता के मामले में चंद्रकला उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कहीं आगे हैं. फेसबुक पर चंद्रकला के 8,636,348 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वहीं, अखिलेश के फॉलोअर्स की संख्या 6,816,363 है.
अदालत ने विजय माल्या को घोषित किया आर्थिक भगोड़ा, अब सरकार जब्त कर सकती है संपत्ति
पहले भी लग चुके हैं चंद्रकला पर ‘दाग’
साल 2017 में IAS बी. चंद्रकला अपनी संपत्ति का ब्योरा देने में डिफॉल्टर साबित हुई थीं. दरअसल, सिविल सेवा अधिकारियों को 2014 के लिए 15 जनवरी 2015 तक अपनी संपत्ति का रिकॉर्ड पेश करना था. लेकिन एक साल बीतने के बाद भी इन अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया था. चंदकला का नाम भी इसमें शामिल था.





