बेटे के लिए गए थे लड़की देखने,पंसद आई तो तत्काल करवा दिए फेरे, वजह ऐसी सभी ने थपथपाई पीठ

सामाजिक प्रथाओं में बदलाव लाना बेहद जरूरी है। इसकी शुरुआत हम जैसे शिक्षित लोगों से ही होती है। राजस्थान के बुहाना के इस परिवार ने इस संदर्भ में नया संदेश पेश किया है। दरअसल राजस्थान के बुहाना से रविवार को हरियाणा में बेटे के लिए लड़की देखने गए एक परिवार को लड़की ऐसी भायी कि रिंग सेरेमनी के तत्काल बाद दोनों के फेरे ही करवा दिए। यह परिवार दुल्हन को साथ ही लेकर लौटा।

बेटे के लिए गए थे लड़की देखने,पंसद आई तो तत्काल करवा दिए फेरे, वजह ऐसी सभी ने थपथपाई पीठ

बता दें सुरेश जांगिड़ अपने परिवार के साथ हरियाणा के एक गांव में बेटे अमित के लिए लड़की देखने गए। इस दौरान वे अमित भी उनके साथ गए थे। लड़की पसंद आते ही रिंग सेरेमनी की तैयारी की गई। लेकिन इस दौरान साथ गए समाजसेवी रामावतार जांगिड़ के कहने पर दोनों परिवारों ने बिना दहेज और फिजूलखर्ची रोकने की प्रेरणा देते हुए मौके पर ही दोनों की शादी करने पर सहमत हो गए।

बस फिर देखते ही देखते मंडप सजाया गया। पंडित बुलाया गया। मंगलसूत्र और आवश्यक सामान मंगवा कर अमित और पूजा की शादी बिना धूम धड़ाके कर दी गई।

अगर आपका भी बैंक खाता SBI या PNB में हैं तो जरुर पढ़ें, हो जाइए खुश, मोदी सरकार दे रही घर बैठे…

लड़की पूजा के पिता जय भगवान जांगिड़ ने बताया कि उनके दो लड़कियां और एक लड़का है। बड़ी लड़की पूजा बीएससी तक पढ़ी है। उसकी शादी अमित के साथ करने की बात चली थी। उन्होंने बताया कि लड़के वाले देखने आए थे, लेकिन रिश्ता तय हो गया और चट मंगनी- पट ब्याह की तर्ज पर सादगीपूर्ण तरीके से शादी ही कर दी। खास बात यह रही कि न तो बाराती बुलाने पड़े और न ही कोई बड़े शामियाने लगाने पड़े। फिजूल खर्च भी नहीं हुई।

Back to top button