‘मैं टाइटैनिक में डूबा था, अब हुआ है पुनर्जन्म’, 5 साल के बच्चे का दावा

हिंदू धर्म समेत कई और धर्मों में भी इंसान की मृत्यु के बाद उसके पुनर्जन्म की कथाएं कही गईं हैं. हालांकि इन्हें महसूस करना और देखना हर किसी के बस की बात नहीं है. आज हम आपको एक ऐसे बच्चे की कहानी बताएंगे, जिसने छोटी सी उम्र में ही बताया कि उसे अपना पिछला जन्म याद है और ये उसका पुनर्जन्म है.

हम सबने पुनर्जन्म के बारे में सुना होगा. छोटे से बच्चे ने 5 साल की मासूम उम्र में दावा किया कि वो टाइटैनिक हादसे में डूबकर मरा था. वो होश संभालते से ही गहरे पानी को देखकर डर जाता था. बड़े होने के बाद उसने दावा किया कि वो पिछले जन्म में टाइटैनिक शिप का आर्किटेक्ट था और हादसे में अपनी जान गंवा बैठा था.

बच्चे ने बताया पिछले जन्म का किस्सा
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक जेमी नाम के एक लड़के ने 5 साल की उम्र में दावा किया था कि वो नॉर्थ अटलांटिक महासागर में साल 1912 में डूबकर मरा था. जेमी की मां बताती हैं कि बच्चे को छोटी सी उम्र से ही उसे गहरे पानी से डर लगता था. जब उसने टाइटैनिक फिल्म देखी तो वो अंत देखने से पहले ही डर गया. उसने करीब 50 तस्वीरें बनाईं, जिसमें टाइटैनिक डूबती हुई दिख रही थी. ये तस्वीरें उसी घटना को दिखा रही थीं, जो साल 1912 में हुई थी. जेमी को टाइटैनिक के इंटीरियर से लेकर उसकी खिड़कियां तक याद थीं. उसने ये भी बताया कि शिप को बनाने में गलती कहां हुई थी, जिसकी वजह से ये डूबा.

मैं पिछले जन्म में आर्किटेक्ट था …
यहां तक की आर्किटेक्ट से जुड़ी हुई सारी कहानियां उसने बचपन में सुनाई थीं, जो अलग-अलग जगहों पर छप चुकी थीं. LMN के प्रोग्राम The Ghost Inside My Child से बात करते हुए जेमी की मां ने बोला कि वो एक दिन अपने कमरे में किसी आदमी की तरह ज़ोर-ज़ोर से शिप के डूबने पर चिल्ला रहा था. वो दिन काफी डरावना था लेकिन तब से उसने टाइटैनिक के बारे में बातें करनी कम कर दी. अब 19 साल का हो चुका जेमी कॉलेज जाता है लेकिन अब भी उसका कहना है कि वो पिछले जन्म में टाइटैनिक शिप का आर्किटेक्ट थॉमस एंड्रयूज़ था.

Back to top button