MP: बच्चे के साथ हॉल में TV देख रहा था पति, खाना बनाते वक्त पत्नी ने उठाया ये कदम
भोपाल। निशातपुरा इलाके में खाना बनाते-बनाते तबीयत खराब होने पर एक महिला ने जहर खा लिया। जब महिला की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसने डेढ़ साल के बेटे के साथ टीवी देख रहे पति को जहर खाने के बारे में बताया। आनन-फानन में पति महिला को लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इस वजह से आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

-पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रतन कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय प्रमिला अहिरवार पति निहाल सिंह की शनिवार देर रात हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत को गई।
-निहाल ने पुलिस को बताया कि रात को वह अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ टीवी देख रहा था और प्रमिला खाना बना रही थी।
-इसी बीच प्रमिला ने बताया कि उसने जहर खा लिया है। उसके मुंह से झाग निकलता देख मैं उसे अस्पताल ले आया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
-पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव मर्चूरी में रखवा दिया।
-विवेचना अधिकारी नरेंद्र सेंगर के अनुसार मायके पक्ष के बयान होने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पति-पत्नी के बीच झगड़ा होते रहने की जानकारी मिली है।





