इंसान है या सुपरमैन! शख्स ने शरीर से बांधी रस्सी, फिर खींच ली पूरी की पूरी ट्रेन

आपने सुपरमैन की फिल्में देखी होंगी. कैसे वो ट्रेनों को खींच लेता है, प्लेन उठा लेता है, कार उठाना तो उसके लिए बच्चों का काम है. उन फिल्मों को देखकर आपने कभी न कभी ये सोचा होगा कि काश आपके पास भी उतनी ताकत होती! पर धरती पर हकीकत में एक सुपरमैन मौजूद है, जिसकी ताकत देखकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे. हाल ही में एक शख्स का वीडियो वायरल (Man pull train viral video) हो रहा है जो एक ट्रेन को रस्सी से खींचता नजर आ रहा है. जब लोगों ने उसे ये कारनामा करते देखा तो उनके होश उड़ गए. लोगों ने उसकी तुलना सुपरमैन से कर डाली.

रूस के वॉक डेनिस एक एथलीट हैं. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वो जिम से जुड़े वीडियोज पोस्ट करते हैं. उनकी बॉडी देखकर बड़े-बड़े पहलवान भी शर्मा जाएं, पर जब आप उनकी ताकत का प्रदर्शन देखेंगे, तो फिर दंग ही रह जाएंगे. कुछ दिनों पहले शख्स ने एक वीडियो (Man train pulling video) पोस्ट किया, जिसमें वो ट्रेन को रस्सी के जरिए खींचता नजर आ रहा है. उसके इस खतरनाक स्टंट को देखने के लिए दर्जनों लोग जुटे और इसका वीडियो भी बनाया.

शख्स ने ट्रेन खींच ली
शख्स एक पटरी पर मौजूद है और उसके पीछे एक ट्रेन खड़ी है. एक रस्सी उसके शरीर पर बंधी है और दूसरे छोर से ट्रेन पर बंधी है. अपने पूरे शरीर के बल से वो ट्रेन को खींच रहा है. जिस तरह उसके शरीर की नसें दिख रही हैं, उसे देखकर तो यही लग रहा है कि वो भयंकर जोर लगा रहा है. वो अपनी इस कोशिश में कामयाब भी होता है और ट्रेन को पटरी पर हिला लेता है.

Back to top button