ऐसे बनाए भिन्डी प्याजा बढ़ा देगी स्वाद…

भिन्डी को एक अलग अंदाजा में बनाना चाहते है, तो हम आपके लिए लाए हैं भिन्डी दो प्याजा की रेसिपी- । आइए जानते हैं इसकी रेसिपी

सामग्री :

भिन्डी – 500 ग्राम
कद्दूकस किया अदरक- 1 इंच
बारीक कटा प्याज- 2
जीरा- 1 चम्मच 
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
नमक- स्वादानुसार
तेल- 3 चम्मच

विधि :
भिन्डी को धोकर सुखा लें और एक इंच लंबे टुकड़ों में काट लें। पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें। जब जीरा पकने लगे तो पैन में बारीक कटा प्याज और अदरक डालें। आंच धीमी करें और प्याज को अच्छी तरह से भून लें। अब पैन में भिन्डी डालें, ऊपर से नमक, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें और मिलाएं। धीमी आंच पर भिन्डी को पकाएं और गैस ऑफ कर दें। रोटी या परांठे के साथ गर्मागर्म सर्व करें। 

Back to top button