घनी बस्ती के बीचोंबीच घर, बगीचे में खड़ा दिखा फाइटर जेट!

लोग अपने घरों के अंदर, बगीचों में फूल लगाते हैं, झूले लगाते हैं, या फिर कई बार कपड़े सुखाते दिख जाते हैं. बगीचे के ऐसे नजारे आम हैं, पर क्या आपने कभी किसी घर के बगीचे में फाइटर जेट खड़े देखा है? इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शहर की घनी बस्ती में बने एक घर में अजीबोगरीब नजारा देखने को मिल रहा है. जिसे देखने के बाद आपको हैरानी होगी. घर के बगीचे में दो फाइटर (Fighter jet in house backyard viral video) जेट खड़े दिख रहे हैं. ये हैरानी की बात तो है ही, कि वो विमान घर में क्या कर रहा है, पर उससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये है कि आखिर वो वहां पर आया कैसे होगा, क्योंकि घर किसी दूर-दराज के इलाके में नहीं, बल्कि घनी बस्ती में बना दिख रहा है.

इंस्टाग्राम अकाउंट @mikejezabijak पर हाल ही में एक वीडियो (Mig 21 fighter jet in house video) पोस्ट किया गया है, जो काफी हैरान करने वाला है. इस वीडियो में एक दो फाइटर जेट विमान एक घर के अंदर खड़े नजर आ रहे हैं. घर का बाहरी हिस्सा, जहां गार्डेन है, वो इतना भी बड़ा नहीं है, कि प्लेन आसानी से लैंड कर जाए, क्योंकि विमानों को लैंड करने के लिए काफी जगह की जरूरत होती है. इस वजह से हैरानी ये हो रही है कि आखिर ये विमान यहां आया कैसे होगा.

बगीचे में विमान
हमारा अंदाजा है कि विमानों को यहीं पर असेंबल किया गया होगा. वीडियो के साथ कैप्शन में जो भाषा लिखी है, वो चेक भषा है, जो चेकोस्लोवाकिया में बोली जाती है. इससे ये माना जा सकता है कि वीडियो भी चेकोस्लोवाकिया का है. घर के बाहर रोड पर गाड़ियां खड़ी दिख रही हैं. घर भी काफी मामूली ही लग रहा है. लोगों ने कमेंट में बताया कि ये मिग-21 विमान है.

Back to top button