8 मार्च दिन गुरुवार का राशिफल: जानिए आज कैसे रहेगा आपका पूरा दिन, इन राशि वालों को मिल सकता हैं कुछ खास उपहार

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप सभी का मंगल हो 8 मार्च दिन गुरुवार

8 मार्च दिन गुरुवार का राशिफल: जानिए आज कैसे रहेगा आपका पूरा दिन, इन राशि वालों को मिल सकता हैं कुछ खास उपहार ऋतु-शिशिर
माह-चैत्र
पक्ष-कृष्ण
तिथि-सप्तमी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-06:11
सूर्यास्त-05:49
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
01:30 से 03:00 तक
दिशाशूल-दक्षिण
शुभदिशा-उत्तर
अभिजितमुहूर्त-दोपहर
12:08 से 12:55
अमृतमुहूर्त -दोपहर 02: 00 से 03:29 तक

।।आज का राशिफल।।

मेष:- आज दिन का आरंभ आमोद-प्रमोद के साथ होगा। मध्याह्न के बाद नए कार्य का आरंभ न करे।वाणी और व्यवहार पर संयम बरतिएगा। शत्रुओं से संभलकर रहें। 
सुझाव:-आज आप भगवान विष्णु को पीले पुष्प चढ़ाएं लाभ होगा।
राशि रत्न:-मूँगा

वृष:- आज सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा। मध्याह्न के बाद मनोरंजन की दुनिया में खोए रहेंगे। नए वस्त्र और गृहोपयोगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।
सुझाव:-आज आप माता महालक्ष्मी की उपासना करें लाभ होगा।
राशि रत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:- आज का दिन बौद्धिक कार्य और चर्चा में बीतेगा। मध्याह्न के बाद व्यवसायी वर्ग को व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। घर में शांति का वातावरण बना रहेगा। सहकर्मियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। 
सुझाव:-आज आप बुजुर्ग व्यक्तियों की सहायता करें।
राशि रत्न:-पन्ना

कर्क:-आज जमीन और वाहनों से जुडी समस्याएं सताएंगी। मध्याह्न के बाद आप सुख-शांति का अनुभव करेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा, शारीरिक स्फूर्ति का अनुभव होगा। अधिक विचार आपके मन को विचलित कर सकती है।
सुझाव:-आज आप गुलाब के पुष्प से सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।
राशि रत्न:-मोती

सिंह:- आज व्यापार में धन लाभ होगा। नए कार्य के लिए अच्छा समय है। निवेशको के लिए दिन लाभदायी है। मध्याह्न के बाद आप अधिक सहनशील बनेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। 
सुझाव:-आज आप अन्न का दान करें।
राशि रत्न:-माणिक्य

कन्या:-आज वाणी पर संयम रखें नहीं तो कष्ट हो सकता है। परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मध्याह्न के बाद आपका समय अनूकुल दिखेगा। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं। 
सुझाव:-आज आप घर से बाहर निकलते समय पीली रुमाल अपने साथ रखें।
राशि रत्न:-पन्ना

तुला:-आज शारीरिक और मानसिक रूप से संपूर्ण स्वस्थ रहेंगे। वैचारिक दृढ़ता और संतुलित विचारधारा से कार्य को संपन्न करना सरल हो जाएगा। वस्त्राभूषण और मनोरंजन के पीछे धन खर्च हो सकता है। 
सुझाव:-आज आप अत्यधिक क्रोध न करें।
राशि रत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-आपका उग्र और असंयमित व्यवहार आपको समस्या में डाल सकता है। मध्याह्न के बाद आर्थिक विषयों का व्यवस्थित रूप से आयोजन कर सकेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
सुझाव:-आज आप अनाथ बच्चों की सहायता करें।
राशि रत्न:-मूँगा

धनु:-आज आपके लिए लाभकारी दिन है। परिवारिक जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य में पदोन्नति होगी। मित्रों के साथ बाहर जाना होगा। व्यापारीवर्ग को भी लाभ होगा। दोपहर बाद सेहत का ध्यान रखें।
सुझाव:-आज आप पीले फल दान करें।
राशि रत्न:-पुखराज

मकर:- आजका दिन गृहस्थ जीवन की दृष्टि से आनंदमय रहेगा। परिजनों के साथ आनंद का वातावरण बना रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होने के योग हैं। व्यापारी वर्ग को कारोबार में लाभ होगा। 
सुझाव:-आज आप गणेश जी की आराधना करें।
राशि रत्न:-नीलम

कुंभ:-आप नए कार्य का आजसे प्रारंभ कर सकते हैं। लंबे प्रवास का या धार्मिक यात्रा का आयोजन होने की भी संभावना है। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। थोड़ा संभलकर चलना पड़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। 
सुझाव:-आज आप गौ की सेवा करें।
राशि रत्न:-नीलम

मीन :- आज आप शत्रुओं से सावधान रहिएगा। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही से बचें। यात्रा के सुखद योग है। व्यापार मध्यम लाभ देगा।
सुझाव:-आज आप केशर का तिलक लगावें।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज शिशिर ऋतु चैत्र माह कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि है।
2 आज विवाहमुहूर्त है व सर्वाथसिद्धि योग भी है।

।।प्रेरणादाई चौपाई।।

चित्रकूट गिरि करहु निवासू।
तहँ तुम्हार सब भाँति सुपासू।।

अर्थ:-महामुनि वाल्मीकि जी भगवान श्री राम भद्र से कहते है प्रभू अब मैं वह स्थान बताता हूँ जहाँ आप निवास करें वह पावन चित्रकूट नामक पर्वत है वह आप के लिए हर प्रकार से सुहावन रहेगा वहां महामुनि अत्रि जी की पत्नी अनुसूयाजी ने अपने तपोबल से मंदाकिनी को यहां ले आयी सो बड़ा ही मनोरम स्थल है।
मंदाकिनी का अर्थ :- मंदं- मंदं अस्ति व्याप्नोति इति मंदाकिनी जो धीरे धीरे बहे भावार्थ- मन्द से मन्द भाग्य प्राणी को जो गति करे उसे मंदाकिनी कहते हैं।

।।वास्तु टिप।।

बच्चे एकाग्रचित्त हो कर पढ़ सके इसके लिए उनके टेबल पर पिरामिड रखना विशेष लाभ प्रद होता है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button