29 दिसम्बर दिन शुक्रवार का राशिफल: जानिए क्या लिखा है आज माँ संतोषी ने आपके भाग्य में
★आज का पञ्चाङ्ग★
आज का दिन मंगलमय हो 29 दिसम्बर दिन शुक्रवार
ऋतु -हेमन्त
माह-पौष
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय-06:46
सूर्यास्त-05:14
राहूकाल(अशुभ समय)प्रातः
10:30से 12:00बजे तक
तिथि-एकादशी
पक्ष-शुक्ल
दिशाशूल-पश्चिम ,दक्षिण
यात्रा में शुभ दिशा-पूर्व,उत्तर
अमृतमुहूर्त-प्रातः 09:55 से 11:12तक।
।।आज का राशिफल।।
मेष:- आज आपके हरेक कार्य में उत्साह और उमंग छलकता हुआ प्रतीत होगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कानूनी सम्बन्धित कार्यों में विशेष लाभ हो सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।पारिवारिक एक रसता बनावें।
सुझाव:-आज आप ऊनी श्वेत वस्त्र दान करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-नीला
वृष:-आज आपको व्यापर में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आने वाले माह में नौकरी के योग बन सकते है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
सुझाव:-आज आप श्री लक्ष्मी जी को मखने की खीर का भोग लगावें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-हल्का लाल
मिथुन:-आज आपके परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। नौकरी-धंधे में आपको लाभ का समाचार मिलेगा। दूसरे आपको गुमराह करने की कोशिश करेंगे, उनकी गलत बातों में ना आएं और कोई भी गलत काम न करें।
सुझाव:-आज आप नारियल व मिश्री ठाकुर जी को अर्पित करें।
राशिरत्न:-पन्ना
सुभरंग:-फिरोजी
कर्क :-आज आप का व्यापर उत्तम रहेगा।आज घर की साज-सजावट पर विशेष ध्यान देंगे। नए घरेलू सामान खरीदने की संभावना है। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। कानूनी कार्यों में सफलता मिल सकती है।
सुझाव:-आज आप आटे और नमक का दान करें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-कत्थई
सिंह :- आज आपको परिवारक वाद-विवाद में नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। नौकरी-धंधा के क्षेत्र में अवरोध आने से निर्धारित कार्य पूरे होने में समस्या आ सकती है। अचानक धन की प्राप्ति से राहत महसूस करेंगे।
सुझाव:-आज आप बादाम और चीनी दान करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-समुद्रिहरा
कन्या:- आज आप मन आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेगा। लगभग सभी कार्यों में अनुकूल सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रोन्नति मिलेगी। व्यापार में उत्तम लाभ मिल सकता है। संतान पक्ष में थोड़ी चिंता रह सकती है।
सुझाव:-आज आप सफेद तिल का दान करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-बादामी
तुला:- आज आप के व्यापार में मंदी का दौर रह सकता है।घर या गाड़ी में निवेश या लोन लेने का आवेदन करने के लिए आज का दिन प्रतिकूल है। मित्रों से मन मुटाव हो सकता है।
सुझाव:-आज आप मीठा पान कुछ दक्षिणा के साथ किसी विप्र को दें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-नीला
वृश्चिक:- आज आपको आपके सोचे हुवे कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र के अतिरिक्त कार्य का बोझ बना रह सकता है। व्यापार में मध्यम लाभ मिलेगा। पारिवारिक एक जुटता बनी रहेगी।
सुझाव:-आज आप चीनी घी का दान किसी हनुमान मंदिर में करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-धानी
धनु:- आज आपका पूरा दिन सामाजिक कार्यों में लगा रहा सकता है। व्यक्ति विशेष से सहयोग मिलेगा। कानूनी कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी को व्यक्तिगत सलाह न दें शेयर बाजार में नए निवेश से बचें।
सुझाव:-आज आप नारियल व गुड़ का दान किसी देवी मंदिर में करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-पीला
मकर:-आज आप का दिन अत्यंत व्यस्त रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अनुमान के आधार पर कोई भी बड़ा काम करने से बचें। व्यापारिक समझौते से आर्थिक लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज आप दूध का दान किसी कन्या को करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-गुलाबी
कुंभ:-आज आप व्यापार से पर्याप्त धन प्राप्त कर सकेंगे। पड़ोसियों और भाई-बहनों के साथ अधिक मेल-मिलाप रह सकता है। घर में मित्रों और स्नेहियों का आना होगा। नए वर्ष में घूमने जाने के योग बन रहे है।
सुझाव:-आज आप चूड़े गुड़ का दान करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-आसमानी
मीन:- आज आप आर्थिक सुरक्षा को लेकर चिंतित हो सकते है में पड़ सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को दूसरे लोगों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक सम्मान प्राप्त हो सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी।
सुझाव:-आज आप किसी विप्र को अन्न दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-पर्पल
।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
1 आज हेमन्त ऋतु पौष माह शुक्लपक्ष एकादशी तिथि है।
2 आज पुत्रदाएकादशी व्रत सभी का है।
।।प्रेरणा दाई चौपाई।।
को न कुसंगति पाइ नसाई।
रहइ न नीच मतें चतुराई।।
अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जीअयोध्या काण्ड की उस घटना का वर्णन करते है जब एक तरफ पूरे अवध वासी राम राज्याभिषेक की तैयारियों में प्रसन्न है तो दूसरी ओर कैकेयी अम्बा के हृदय में कुटिल मन्थरा के विषाक्त विचार कौंध रहे है वास्तव में किन ऐसा मनुष्य है जो कुसंग पा कर नष्ट न हो जाये। जो व्यक्ति नीच बुद्धिसे काम करता है उसकी बुद्धि नष्ट होती ही है साथ में फिर उसमें कोई चतुराई भी नहीं रह जाती।
“अस्तु नीचों के संग से सदा बचें।”
।।वास्तु टिप।।
यदि किसी भवन में आउट हाउस का निर्माण वायव्य (उत्तर पश्चिम)दिशा में हो तो वास्तु शास्त्र के हिसाब से ये अच्छा नहीं होता है वहाँ लगातर अशुभ घटनाएं घटित होती हैं यदि किसी कारण से आउट हाउस का निर्माण वायव्य (उत्तर पश्चिम) दिशा में करना भी पड़े तो ध्यान रहे की वह वायव्य की दिवास से 2से5फुट की दूरी पर हो साथ ही आउट हाउस की छत का ढाल व उसका मुख्य द्वार पूर्व दिशा की ओर ही हो।
।।इति शुभम्।।
।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, वास्तुविद व श्रीराम व श्रीकृष्ण कथा सरस् व्यास।।
।।श्रीअयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252





