28 दिसम्बर दिन गुरुवार का राशिफल: जानिए क्या छिपा है आज आपके भाग्य के पीछे

आज का पंचांग

आज का दिन मंगल मय हो 27 दिसम्बर दिन बुधवार

28 दिसम्बर दिन गुरुवार का राशिफल: जानिए क्या छिपा है आज आपके भाग्य के पीछेऋतु-हेमन्त
मास-पौष
सूर्य -दक्षिणायन
सूर्योदय-06:47
सूर्यास्त-05:13
राहू काल(अशुभ समय) दोपहर
01:30से 03:00 तक
तिथि-त्रयोदशी
पक्ष:-कृष्ण
दिसाशूल- दक्षिण, नैऋत्य
यात्रा में शुभ दिशायें-उत्तर,व ईशान
अमृतमुहूर्त-दोपहर 01:46से03:02तक

।।आज का राशिफल।।

???? मेष:- आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं कार्यों में प्रगति होने की सम्भावना है।आर्थिक स्थिति मे सुधार हो सकता है।
सुझाव:- आज आप कछुए का दर्शन करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभ रंग – लाल।

????वृष:- आज व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होने की संभावना है।जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
सुझाव:- आज आप 21 विल्व पत्र भगवान शिव को अर्पण करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभ रंग – हल्का पीला।

???? मिथुन:- आज आपके पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।धनलाभ होने की सम्भावना है।
सुझाव:- आज आप कमल के पुष्प से लक्ष्मी जी की आराधना करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभ रंग – सुनहला।

???? कर्क:-आज आप कठिन से कठिन कार्य करने में सफल हो सकते हैं।आर्थिक पक्ष मजबूत होने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप तुलसी जी को दूध अर्पण करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-मोती
शुभ रंग – हरा।

????सिंह:- आज कला एवं साहित्य के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ सकती है।पद,प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है।आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सकती है।
सुझाव:- आज आप लाल वस्त्र का दान करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभ रंग – भूरा।

????????कन्या:- आज आपके पुराने मित्रों से मुलाकात होने की सम्भावना है।नए विचारों को ग्रहण करने में सफल हो सकते हैं।आर्थिक पक्ष उत्तम हो सकता है।

सुझाव:-आज आप देवालय में ऋतु फल चढ़ाएं लाभ होगा।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभ रंग – मटमैला।

⚖तुला:- आज आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने की सम्भावना है।
सुझाव:- आज आप गणेश जी की आराधना करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभ रंग – गुलाबी।

????वृश्चिक:- आज आपके निजी संबंधों में मधुरता आने की सम्भावना है।शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त हो सकती है।धनलाभ हो सकता है।
सुझाव:- आज आप सूर्य देव को अर्घ्य दें लाभ होगा।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभ रंग – केसरिया।

????धनु:- आज आपको विरोधियों से धन प्राप्त होने की सम्भावना है।आज आप दूसरों का मार्गदर्शन भी कर सकते हैं।
सुझाव:- आज आप कुमकुम का टीका मन दुर्गा को अर्पित कर स्वयं लगाएं लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभ रंग – बैगनी।

????मकर:- आज नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।यात्रा सम्बन्धी कार्यक्रम में नए सिरे से बदलाव कर सकते हैं।आर्थिक लाभ हो सकता है।
सुझाव:- आज आप गऊ को रोटी खिलायें लाभ होगा।
राशिरत्न:-नीलम
शुभ रंग- आसमानी।

????कुम्भ:- आज आपके जीवन में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन हो सकता है जिससे आपको प्रसन्नता की अनुभूति हो सकती है।आय के नए स्रोत बन सकते है।
सुझाव:- आज आप अन्न का दान करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-नीलम
शुभ रंग- धानी।

????मीन:- आज आप व्यावसायिक मामलों में भावनाओं से काम न लें।चली आ रही समस्याओं का समाधान हो सकता है।व्यापार से लाभ हो सकता है।

सुझाव:- आज आप तिल के तेल का दीपक जलाएं लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभ रंग – श्वेत।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज पौष माह शुक्लपक्ष हेमन्त ऋतु दशमी तिथि है।
2 आज गुरुपूर्णा सिद्धियोग है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

लखइ न रानि निकट दुखु कैंसे।

चरइ हरित तिन बलिपसु जैसें।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि मन्द मति मन्थरा के विघटनकारी सीख से रानी कैकेई पूर्णतया कुण्ठित हो गई और जैसा जैसा उस मन्थरा ने बताया ठीक वैसा ही मार्ग रानी ने अपनाया गोस्वामी जी कहते है रानी कैकेई को अपने पास खड़ी विपत्ति दुःख नहीं दिखाई दे रहा जैसे किसी पुशु की बलि देने से पहिले कोई खूब हरा चारा खिलावें तो उस पशु को अपनी विपत्ति का कोई भान भी नहो?

“अस्तु अपनी भलाई चाहने वाले व्यक्ति की जब मनुष्य बात नहीं सुनता है तो समझना चाहिए उस मनुष्य का अनभल संभव है।”

।।वास्तु टिप।।

घर के दाहिने तरफ की खिड़कियों का कारक ग्रह सूर्य है। सूर्य सन्तान का कारक ग्रह है यदि घर के दाहिनी तरफ खिड़कियाँ कमजोर व टूटी फूटी होगी तो परिवार में पुत्र कष्ट में पड़ते हैं यदि दाईं खिड़की में दरार हो तो परिवार के पुरुषों पर संकट। आता है दरार राहू व केतू का प्रतिनिधित्व करता है जो सूर्य के शत्रु भी है।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामीविवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।श्रीरामकथा,श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता व ज्योतिर्विद।।
सम्पर्क सूत्र-9044741252

Back to top button