14 अप्रैल दिन शनिवार का राशिफल: आज इन राशियों का शनि देव की कृपा से आकस्मिक हो सकता है बड़ा धन लाभ

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप सभी का मंगल हो १४ अप्रैल दिन शनिवार

14 अप्रैल दिन शनिवार का राशिफल: आज इन राशियों का शनि देव की कृपा से आकस्मिक हो सकता है बड़ा धन लाभऋतु-बसंत
माह-वैशाख
पक्ष-कृष्ण
तिथि-त्रयोदशी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:34
सूर्यास्त-06:26
राहूकाल(अशुभसमय)प्रातः
09:00 से 10:30 तक
दिशाशूल-पूर्व
शुभदिशा-पश्चिम
अमृतमुहूर्त-दोपहर 03:30 से 05:00 तक।

।।आज का राशिफल।।

मेष:-आपका आज का दिन सामाजिक प्रवृत्तियों और मित्रों के साथ की दौड़-धूप में व्यतीत होगा। इसके पीछे धन खर्च भी होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। पर्यटन की संभावना है। 
राशिरत्न:-मूँगा

वृष :- आज आप नए कार्यों का प्रारंभ कर सकते हैं। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें आय वृद्धि या प्रमोशन का समाचार मिलेगा। सरकारी लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:- आज आपको थोड़ी-सी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा, इसकी वजह से निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे। मानसिक चिंता से व्यग्रता अनुभव करेंगे। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। 
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क :- आज नकारात्मक विचार आपकी मानसिक स्वस्थता को प्रभावित कर सकते हैं। अस्तु सचेत रहें।खान-पान का ध्यान नहीं रखेंगे तो स्वास्थ्य खराब होने की पूरी आशंका है। कुटुंब में वाद-विवाद हो सकता है। 
राशिरत्न:-मोती

सिंह:- आज आपके दांपत्य जीवन में मामूली बात में मनमुटाव हो सकता है। पति-पत्नी दोनों में से किसी का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है। व्यापारी लोग साझेदारों के साथ धैर्य से काम लें। 
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या :-आज आपको हरेक मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख-शांति स्थापित होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद घटनाएं घटेंगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ होगा। 
राशिरत्न:-पन्ना

तुला :-  आज आप अपने कल्पना और सृजनशक्ति की प्रगति से संतोष अनुभव करेंगे। व्यर्थ वाद-विवाद या चर्चा में न पड़ें। स्वास्थ्य के मामले में पाचनतंत्र से सम्बंधित समस्याएं हो सकती हैं। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात सुखद रहेगी। 
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:- आज मानसिक और शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव सम्भव है। बुजुर्गों के साथ अनबन होने की घटना आपके मन को व्यथित कर सकती है। माताजी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आर्थिक नुकसान और सार्वजनिक जीवन में मानहानि ना हो, इसका ध्यान रखें। 
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के साथ अधिक मेल-जोल रहेगा। नए काम की शुरुआत आज के दिन कर सकते हैं। सगे-सम्बंधियों तथा मित्रों का आपके यहां आगमन होने से आनंद अनुभव होगा।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- आज आपकी शांत वाणी आपको बहुत-सी मुसीबतों से बचाएगी कुटुंबीजनों के साथ गलतफहमी पैदा होने से मानसिक रूप से अस्वस्थता अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। शांत मन से कार्य करें। 
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-आज आपके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता और ताजगीपूर्ण दिन होगा। आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायी रहेगा। सगे-सम्बंधियों तथा मित्रों के साथ मिष्‍ठान और सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा का भी आयोजन होगा। 
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आज आपके मन में एकाग्रता का अनुभव होगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वजनों से दूर जाना होगा। कोर्ट- कचहरी के कामकाज में तथा किसी का जमानती होने के सम्बंध में सावधानी बरतें।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज बसंत ऋतु वैशाख माह कृष्णपक्ष त्रयोदशी तिथि है।
2 आज विवाहमुहूर्त है।

।।प्रेरणादाई चौपाई।।

तेहि अवसर जो जेहि बिधि आवा। दीन्ह भूप जो जेहि मन भावा।।
गज रथ तुरग हेम गो हीरा। दीन्हे नृप नानाबिधि चीरा।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते है कि इस प्रकार भोले बाबा माता पार्वती को यह कथा सुना रहे हैं कि उस समय है देवी जो जिस रीति से चक्रवर्ती महाराज दशरथ के पास आया जो चाहिए था,उसको राजा ने दिया, हाथी, रथ, घोड़ा, सोना, गाय, मणि, माणिक्य ,हीरा, व अनेक प्रकार के वस्त्र ।सभी के मन में देवी सद्भाव, संतोष का दर्शन हो रहा थाऔर सब लोग अपने मन से चारो राज कुमारों को आशीष दे रहें हैं की हे तुलसीदास के ईस आप चारों चिर काल तक जियें।

अस्तु धन्य है एक कुशल राजा की प्रजावत्सलता इससे देश काल को भी सीख लेनी चाहिए कि कुशल शासक वही होता है जो जनता की जरूरतों व मनोदशा का विशुद्ध पारखी व न्याय प्रिय क्रियाशील हो केवल वक्तव्य ही नहीं कर्तव्य में निरत हो

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, व सरस् कथाव्यास।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button