13 मई 2022 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

1. मेष राशिफल- ं
चन्द्रमा खष्ठम व एकादश शनि लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। शुक्र व मंगल गोचर शुभ हैं।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से पंचम है। मंगल व शुक्र दिवस को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल-  
शुक्र व बुध आर्थिक प्रगति देंगे। चन्द्रमा के चतुर्थ गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व लाल रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
आज का दिन व्यवसाय के लिए थोड़े संघर्ष का है। जॉब को लेकर  उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मसूर व गुड़ का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
गुरु- शुक्र का अष्टम गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी।बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व लाल रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड का पाठ करें व गुड़ का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
सप्तम चन्द्रमा शुभ हैं।व्यवसाय व जांब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। गुरु शिक्षा में सफलता दे सकता है।पिता का आशीर्वाद लें।आ र्थिक लाभ सम्भव है। माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। नारंगी व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज वृष व मकर राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज व्यवसाय से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है।तिल व काले वस्त्र का दान करें। दाम्पत्य जीवन में  विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। भगवान विष्णु जी की पूजा करें।

9. धनु राशिफल- 
आज चन्द्रमा इसी राशि से दशम व सूर्य पँचम में हैं। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में लाभ के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है।हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल-
चन्द्रमा नवम व  सूर्य इस राशि से चतुर्थ हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व तिल का दान करें।

11. कुंभ राशिफल-
राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य में सफलता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें ।बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं। व्यवसाय से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।अन्न का दान करें। 

12. मीन राशिफल- 
आज इस राशि से द्वितीय सूर्य व इस राशि में स्थित  गुरु व शुक्र धन का आगमन करवा सकते हैं। सप्तम चन्द्रमा पारिवारिक कार्यों में व्यस्त करेगा। शिक्षा में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। आसमानी व पीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

Back to top button