19 मार्च 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष —कार्यों में आ रहे अवरोध दूर होंगे। जॉब में परफेक्शन लाने की कोशिश करेंगे। आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। अनावश्यक झगड़ों से बचने का प्रयास करें। लोग आपसे काफी खुश रहेंगे।

वृषभ —महत्वपूर्ण मामलों में अवरोध आ सकते हैं। कोई कागजी गलती भारी पड़ सकती है। परिवार के बड़ों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। धर्म में मन नहीं लगेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

मिथुन — घर में कड़वी बातें सुनने को मिल सकती हैं। भोजन की शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। कारोबार में कुछ मंदी रहेगी। यात्रा कष्टकारक हो सकती है। मशीनरी और वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें।

कर्क — आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। कई दिनों से रुके हुए कार्य आज समय से पूरे होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की थोड़ी चिन्ता होगी। करियर में स्थिरता आयेगी। प्रेम-सम्बन्ध गहरे होंगे।

सिंह — दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। नयी जॉब में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का समाधान होगा। कार्यक्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्या हो सकती है। जीवनसाथी का व्यवहार थोड़ा खराब रहेगा।

कन्या — स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। फालतू कार्यों में समय बर्बाद न करें। मानसिक तनाव रहेगा। कार्यकुशलता का ध्यान रखना पड़ेगा। प्रेम प्रसंग में सफलता नहीं मिलेगी।

तुला — सम्पत्ति विवाद जन्म ले सकते हैं। वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। भावनात्मक सम्बन्धों को लेकर उदास रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को शुरू करने में जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक — मन मुताबिक कार्य सिद्ध होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। जॉब में ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। बॉस आपकी काफी प्रशंसा करेगा। मौज-मस्ती में समय बीतेगा।

धनु — पिता की कोई बात बुरी लग सकती है। सहकर्मियों के साथ व्यवहार अच्छा रखें। कार्यस्थल का माहौल सहयोगात्मक रहेगा। शरीर में आलस्य की अधिकता रहेगी। रिश्तों में अपनापन लाने का प्रयास करें।

मकर — आज थोड़े भावुक रहेंगे। लेकिन करियर में अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे है। निर्धारित लक्ष्यों के प्रति फोकस्ड रहेंगे। धैर्यवान होकर के कार्य करें। वैवाहिक अड़चने दूर होंगी।

कुम्भ — कारोबार में अतिरिक्त धन निवेश करना पडेगा। कमजोरी लग सकती हैं। बुरे स्वप्नों से परेशान हो सकते है। बड़ों की राय लेना आपके लिये अच्छा रहेगा। लेन-देन में परेशानी खड़ी हो सकती है।

मीन — करियर में स्थिरता मिलेगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। कारोबार में शानदार सफलता मिलेगी। निजी सम्बन्धों में सुधार होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। लकड़ी और केमिकल के व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा।

Back to top button