17 मार्च 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष — समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। अपने लक्ष्यों के प्रति केंद्रित रहेंगे। वरिष्ठ लोगों का आज सहयोग मिलेगा। उच्च शिक्षा में आ रहे व्यवधानों से मुक्ति मिलेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्राओं का लाभ मिलेगा।
वृषभ — आपकी बातों का लोग गलत निकाल सकते हैं। जॉब में उथल-पुथल रहेगी। कारोबार में अतिरिक्त व्यय करना पड़ेगा। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। परिस्थितियाँ आपके नियन्त्रण में नहीं होंगी। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन — अविवाहित लोगों का आज विवाह तय हो सकता है। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मँहगे कपड़ों और आभूषणों की खरीदी कर सकते हैं। कारोबार में नये अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। व्यापार के सिलसिले में की गयी यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।
कर्क — परिवार को पूरा समय देंगे। जॉब में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। घर में मेहमान आ सकते हैं। मन में सन्तोष और खुशी दोनों के भाव एक साथ रहेंगे। रोजगार में बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सिंह — नये प्रेम सम्बन्ध की रूपरेखा बनेगी। विदेशों से कोई अच्छी खबर आ सकती है। घर में कुछ मेहमान आने के योग बन रहे हैं। कला और मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। बच्चों की तरक्की देखकर प्रफुल्लित रहेंगे।
कन्या — आप पर झूँठे आरोप लग सकते हैं। अपनी क्षमता से ज्यादा के कामों में पैसे न लगायें। बड़े प्लान बनाने के बजाय आज वर्तमान परिस्थितियों पर विशेष ध्यान रखना चाहिये। विलासी वस्तुओं की खरीदी करेंगे। आर्थिक मामलों में पैनी नजर बनाये रखें।
तुला — अटके हुये मामलों में प्रगति हो सकती है। आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी। पुरुष आज महिलाओं के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
वृश्चिक — कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगा। कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। सम्पत्ति के बड़े लाभकारी सौदे हो सकते हैं। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके अधिकार बढ़ेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ने वाला है।
धनु — कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगा। कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। सम्पत्ति के बड़े लाभकारी सौदे हो सकते हैं। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके अधिकार बढ़ेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ने वाला है।
मकर — अपने आत्मसम्मान का ध्यान रखें। कोई प्रिय मित्र या सम्बन्धी अपमानित कर सकता है। उत्तेजित होकर कोई निर्णय न लें। कार्यों में विलम्ब हो सकता है। किसी तरह के नशे और बुरी आदतों से बचें। दिखावे के चक्कर में न पड़ें।
कुम्भ — व्यापार में जबरदस्त तरक्की के योग बन रहे हैं। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। परिजनों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। धैर्यवान होकर कार्य करें शानदार नतीजे मिलने निश्चित हैं।
मीन — स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। लोग आपके प्रति आकर्षित रहेंगे। कुशल तरीके से अपने कार्यों का संचालन करेंगे। ऑफिस में आपका सम्मान हो सकता है। बॉस आपकी तारीफ करेगा। माता से दुलार और आशीर्वाद लें।