31 जुलाई 2021 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष- आज गुरु का कुंभ व चन्द्र का इसी राशि में गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे ।सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

वृष- शुक्र जॉब में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। माता का आशीर्वाद लें। छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन- चन्द्र का एकादश व सूर्य का कर्क गोचर मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

कर्क- छात्रों के लिए अनुकूल समय है। जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में चन्द्र व गुरु गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह- जॉब में राशि स्वामी सूर्य के कर्क व चन्द्र के मेष गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज जॉब के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का अष्टम गोचर स्वास्थ्य में लाभ देगा। सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 बार पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

तुला- शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उच्चाधिकारियों से तनाव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृश्चिक- व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

धनु- आज चन्द्र का मेष व सूर्य का कर्क गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। चावल का दान करें।

मकर- शनि व चन्द्रमा आईटी व बैंकिंग जॉब में उन्नति देंगे। शुक्र व चन्द्रमा जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

कुंभ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का तृतीय गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

मीन- छात्र सफल रहेंगे। गुरु का द्वादश व चन्द्र का द्वितीय गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। सफेद व लाल रंग शुभ है। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। चावल का दान करें।

Back to top button