पाकिस्तान की वो ट्रेन, जिसका देश से भी पुराना है इतिहास

पाकिस्तान में गरीबी और बेरोजगारी का आलम ये है कि इस देश के संसाधन और इंफ्रास्ट्रक्चर भी घिसे-पिटे हो चुके हैं. जिन पुरानी चीजों पर ये देश गर्व करता है, वो असल में इस देश के अस्तित्व में आने से भी पहले के हैं, जो असल में हमारे ही देश के हैं. अब ट्रेन को ही ले लीजिए. पाकिस्तान में एक ट्रेन 100 साल (100 year old train Pakistan) पुरानी है जो आज भी चलती है. हाल ही में एक पाकिस्तान वीडियो क्रिएटर ने इस ट्रेन में यात्री की और लोगों को भी दिखाया कि आखिर इसमें यात्रा करना क्यों खास है. पर भारतीयों ने पाकिस्तानी व्लॉगर को आइना दिखा दिया और बताया कि ये सब भारत की ही देन है.
राणा उमैर (@food_exploration_with_umair) ने हाल ही में ही में अपने इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान की सबसे पुरानी ट्रेन खैबर मेल (khyber mail) का वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो के साथ शख्स ने बताया कि पाकिस्तान की सबसे पुरानी और सबसे इकोनॉमिकल ट्रेन है. ये ट्रेन 1920 से चल रही है. शख्स ने बताया कि 1920 में इस ट्रेन में लोग कोलकाता से पेशावर तक यात्रा करते थे. आजादी के बाद ट्रेन अब कराची से पेशावर तक चलती है.
ट्रेन के अंदर का ऐसा है लुक
ट्रेन हर स्टेशन पर रुकती है और बाहर से साधारण है, मगर अंदर से काफी साफ-सुथरी है. इसमें एसी कोच भी हैं और कैंटीन भी है, जिसमें खाना अच्छा और सस्ता मिलता है. जनरल कोच में भीड़भाड़ नजर आ रही है, लोग चादर लगाकर पर्दे बनाते दिखाई दे रहे हैं. शख्स ने खुद ही लिखा कि इकोनॉमिक क्लास की कंडीशन बहुत खराब थी, हालांकि, बिजनेस क्लास बढ़िया है, एसी अच्छे से चल रहा था और कैबिन भी साफ सुथरा था. उसने बताया कि 4000 पाकिस्तानी रुपये में इस ट्रेन से कराची से पेशावर तक जाया जा सकता है. भारतीय रुपये के हिसाब से ये किराया 1202 रुपये होता है.





