यहां की औरतें 70 की उम्र में भी दिखती हैं जवान, ये है इनकी खूबसूरती का राज

क्या आप जानते हैं एक ऐसी जगह के बारे में जहां की औरतें 70 साल की उम्र में भी किसी अप्सरा से कम नहीं दिखती..? अगर नहीं तो चलिए ले चलते हैं आपको उस जगह पर जहां की औरतें 70 साल की उम्र में भी एकदम जवान महिला की तरह दिखती हैं। दुनिया में अनेक प्रकार की जनजातियां पायी जाती हैं, उन्हीं में से एक है ‘हुंजा जनजाति’। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस जनजाति की औरतें लंबे वक्त तक बेहद खूबसूरत और जवां दिखाई देती हैं।

यह हुंजा जनजाति पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के गिलगिट इलाके में पाई जाती है। यहां की हुंजा घाटियां इन्हीं जनजातियों के रिहायश के लिए मशहूर है और इन्हीं घाटियों से इस जनजाति को यह पहचान मिली है। यह भारत के उत्तरी छोर पर स्थित है। इन जनजातियों की औरतों की सबसे खास बात यह है कि यह 65 से 70 साल की उम्र में भी बच्चे को जन्म दे सकती हैं।
इस जनजाति के लोग कम बीमार पड़ते हैं। इनके शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता अधिक होती है।
रिपोर्ट की माने तो हुंजा जनजाति 100 साल से अधिक जीवित रहती है। कहते हैं इनकी उम्र का राज इनके खाने-पीने में छुपा है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये क्या खाकर इतने साल तक जवान और खूबसूरत रहते हैं…
बिना अंडरगारमेंट पहने ही पार्टी में आ गई चंकी पांडे की भतीजी, उसके बाद हो गया कुछ ऐसा…VIDEO
इन लोगों का मुख्य भोजन ज्वार बाजरा, खुमानी व मेवा होता है। इनका सेवन ये अधिक से अधिक मात्रा में करते हैं। यही कारण है की यह लोग हमेशा स्वस्थ रहते हैं। यह लोग अपने अनाज को खुद ही उगाते हैं और उसे खाते हैं। आप जानकर दंग रह जाएंगे, यह लोग बर्फ के शून्य तापमान में भी ठंडे पानी से स्नान करते हैं। इनका खान-पान और जीवन शैली इनकी खूबसूरती का राज है। बता दें हुंजा जनजाति के लोग सिकंदर को अपना वंशज मानते थे।





