उत्तर भारत के कई राज्यों में मिली गर्मी से राहत, आंधी-बारिश की संभावना…

मौसम में बदलाव के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी और भीषण गर्मी से राहत मिली है. IMD ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ला, एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर समेत विभिन्न राज्यों में अगले 24 घंटे ऐसा ही मौसम बना रहने और आंधी-बारिश की संभावना जताई है. आंधी-बारिश और तेज हवाओं के बीच उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों के तापमान में गिरावट आई है. दिल्ली में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री के बीच रहने की संभावना है
दिल्ली में अगर आज, 23 मई के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है. वहीं, आज दिल्ली-एनसीआर में दिन भर आंधी-तूफान और बारिश की की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
https://twitter.com/Indiametdept/status/1528542434783002624?
ठंडी हवाओं ने गर्मी से दी राहत
उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में बादलों का असर दिख रहा है. आंधी और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. लखनऊ समेत राज्य भर में ठंडी-ठंडी हवा चल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज (सोमवार), 23 मई को आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं, दिन भर गरज के साथ हल्की छींटे एवं बूंदाबांदी की संभावना है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा तापमान?
उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी और लू से राहत की खबर है. मौसम विभाग की मानंद तो यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रह सकता है. वहीं, लखनऊ में भी आज आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है. यूपी के गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है.





