गर्मी से होने वाली थकान को दूर करने के कुछ साधारण लेकिन कारगर उपाय

तेज धूप ने परेशान करना शुरू कर दिया है। गर्मी में हमारे शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है, इसलिए जितना हो सके गर्मी से बचने की कोशिश करनी चाहिए। आज की भागदौड़ की जिंदगी में थकान आम समस्या बन गई है। इसकी कई वजहें हैं। आमतौर पर समय पर खाना नहीं खाने, कुपोषण, बाजार की चीजें खाने से थकान जल्दी और बार-बार महसूस होती है। आयुर्वेद चिकित्सकों का कहना है कि घरेलू नुस्खे अपनाकर शरीर की थकान दूर की जा सकती है।

अनार के फायदे:- इसे खाने से शरीर में शक्ति और विशेष प्रकार की ऊर्जा मिलती है। इसके पेड़ों की पत्तियों व छाल का उपयोग भी औषधि के रूप में किया जाता है।

नमक के फायदे:- मांसपेशियों की कमजोरी दूर करने के लिए ठंडे पानी में थोड़ा सा नमक मिला कर पूरे शरीर पर इससे मालिश करें। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

शक्तिदायक केला:- शक्ति बढ़ाने वाला फल है। केला खाने से ऊर्जा मिलती है। हर दिन केले खाएं और संभव हो तो केला खाने के बाद दूध भी पीएं।

प्रेम संबंधों के शुभ संकेत दे रहा हैं अप्रैल महीना, चमक जाएगी इन 5 राशियों की लव लाइफ

गुणकारी आंवला:- आंवला में विटामिन सी होता है। प्रतिदिन आंवले का मुरब्बा खाने से कमजोरी दूर होती है। आंवले के चूर्ण में मिश्री पीसकर मिलाएं। इसके बाद प्रतिदिन रात को सोने से पहले करीब एक चम्मच इस चूर्ण का सेवन करें। इसके बाद थोड़ा सा पानी पीएं।

लहसुन के फायदे:- इसमें एलियम नामक एंटीबायोटिक होता है। कमजोरी की समस्या में रोजाना लहसुन की दो कलियां रात को सोने से पहले निगल कर थोड़ा पानी पीना चाहिए।

Back to top button