तो इस 4 साल की बच्ची के लिए पिघला भज्जी का दिल, मदद करने पहुंचे अस्पताल

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह भले ही इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं. भज्जी ने हाल ही में एक ट्वीट देखा जिसमें एक बच्ची ‘काव्या’ को देखकर उनका दिल पिघल गया. काव्या, मस्तिष्क की सूजन की बीमारी से ग्रस्त हैं.

तो इस 4 साल की बच्ची के लिए पिघला भज्जी का दिल, मदद करने पहुंचे अस्पताल

हरभजन ने काव्या की मदद के लिए किया गया एक ट्वीट देखा और रिप्लाई किया कि वह उसकी मदद करना चाहते हैं. जिसके बाद भज्जी काव्या से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचे. और काव्या से मिले. काव्या की मदद के लिए 4600 डॉलर की मांग की गई थी. 

 Follow

Harbhajan Turbanator 

✔@harbhajan_singh

Plz let me know if I can be a help to this baby in any manner.. let me pay for her treatment.. plz provide me her details???https://twitter.com/khalsa_aid/status/922498890896723968 …

हरभजन ने ट्वीट किया कि काव्या हमारी ही बेटी है, भगवान उसकी रक्षा करेंगे. हम बस अपनी ड्यूटी कर रहे हैं.

 Follow

Harbhajan Turbanator 

✔@harbhajan_singh

Kavya is our daughter.. waheguru will protect her..we r just doing our duty..satnam waheguru ???.. https://twitter.com/khalsa_aid/status/923248854736232448 … 

इसे भी पढ़ें:- जन्मदिन स्पेशल: आज ऑस्ट्रेलियाई टीम के वॉर्नर का है जन्मदिन, जाने उनकी जिन्दगी की दिलचस्प बातें

सोशल मीडिया पर रहते हैं एक्टिव

गौरतलब है कि भज्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट ने टीम इंडिया में कोई मुस्लिम खिलाड़ी के नहीं होने पर सवाल उठाए हैं, जिन्हें हरभजन सिंह से मुंह तोड़ जवाब दिया था.

दरअसल, संजीव भट्ट ने मौजूदा टीम इंडिया में मुस्लिम खिलाड़ी के ना होने पर सवाल खड़ा किया है. संजीव भट्ट ने ट्वीट कर कहा , ‘क्या इस समय भारतीय क्रिकेट टीम में कोई मुस्लिम खिलाड़ी है? इस पर हरभजन सिंह ने उन्हें करारा जवाब देते हुए कहा, कि ‘हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में है भाई. क्रिकेट टीम में खेलने वाला हर खिलाड़ी हिंदुस्तानी है उसकी जात या रंग की बात नहीं होनी चाहिए (जय भारत).’

 
Back to top button