गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देना चाहता था, आइसक्रीम में छिपाई अंगूठी, फिर हो गया मोये मोये!

कई बार सोशल मीडिया में लोग कुछ शेयर करना चाहते हैं और हो कुछ जाता है. फिर भी जो होता है वह काफी मजेदार हो जाता है. ऐसा ही एक कुछ एक शख्स के साथ हो गया जब उसने प्लान कर एक वीडियो बनाया जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देना चाहता था. लेकिन आखिर में ऐसा हो गया जिसमें खुद उसी को ऐसा सरप्राइज मिला कि उसके ही पैरों तले जमीन खिसक गई और उसका चेहरा देखने लायक था.

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह वीडियो साउथ कोरिया के मॉल का लग रहा है जिसमें एक युवक के साथ उसकी गर्लफ्रेंड घूम रही है. इस वीडियो को 1.33 करोड़ लोगों ने देखा है और 76 हजार लोगों ने लाइक किया है. इस वीडियो की खास बात इसमें युवक का रिएक्शन है.

क्या था इरादा?
वीडियो में सबसे पहले यह शख्स एक कोन आइसक्रीम में एक सोने की अंगूठी डालता हुआ दिखता है और उसके बाद वह उसी आइसक्रीम को अपनी गर्लफ्रेंड को दे देता है. इसके बाद वीडियो में लड़की आइसक्रीम खाती हुई दिखती है. लेकिन असल सरप्राइज थोड़ी देर में सामने आता है.

हुआ क्या था?
होता यह है कि यह लड़की पूरी की पूरी आइसक्रीम खा जाती है और जब लड़का उम्मीद कर रहा होता है कि उसके मुंह में अब अंगूठी आएगी, तब अंगूठी आएगी, देखते ही देखते लड़की पूरी आइसक्रीम खत्म हो जाती है और उसके बाद लड़के के चेहरे के भाव बदल जाते हैं. इसके बाद वीडियो यहीं खत्म हो जाता है. जबकि लड़की उसी मासूमियत से आइसक्रीम खाने की खुशी मना रही होती है, जिस मासूमियत से उसने आइसक्रीम मिलने की खुशी मनाई थी.

वैसे तो इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, लेकिन यह वीडियो एक सवाल भी उठाता है. आखिर लड़की को पता कैसे नहीं चला कि वह अंगूठी ही निगल गई. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर k_kangs_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 1.33 करोड़ लोगों ने देखा और 76 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. यह भी हो सकता है कि कई लोगों ने बार बार यह वीडियो इसीलिए देखा हो कि वे पता लगा सकें कि आखिर यह वह अंगूठी गई कहां, या कहीं ये वीडियो नकली तो नहीं?

Back to top button