HBSE 10th result 2019 Live Updates: हरियाणी बोर्ड ने दसवीं के रिजल्ट कर दिए घोषित

HBSE Class 10 result 2019 हरियाणा बोर्ड के 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं।आज दोपहर तीन बजे परिणाम घोषित किए गए। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक बेवसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं। हरियाणा में 8 मार्च से 30 मार्च तक दसवीं की परीक्षा आयोजित करवाई गई थी। रिजल्ट घोषित होने से पहले प्रेस कांफ्रेंस की गई।

इससे पहले हरियाणा बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट आया था। 1.91 लाख छात्रों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। 12वीं का परीक्षा परिणाम 74.4 प्रतिशत रहा। इस साल दीपक कुमार ने बारहवीं में टॉप किया है। दीपक कुमार ने साइंस स्ट्रीम में टॉप किया है। उन्हें 500 में से 497 मार्क्स प्राप्त हुए हैं। वहीं आर्ट्स में शिव कुमार और शिवानी वत्स ने 494 मार्क्स के साथ टॉप किया है। शिव कुमार पलवल के हैं और शिवानी फरीदाबाद से हैं। कॉमर्स में 497 अंकों के साथ हिसार की पलक अव्वल रहीं।

 HBSE 10th result 2019 Live Updates

03:24 PM: स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 69.80 प्रतिशत

सैकेण्डरी (शिक्षा) परीक्षा में 3,64,967 परीक्षार्थियों में 2,09,445 उत्तीर्ण एवं 17,196 की कम्पार्टमेंट

सैकेण्डरी (स्वयंपाठी) परीक्षा में 10,328 परीक्षार्थी प्रविष्ठ, जिनमें 7,209 उत्तीर्ण

शैक्षिक परीक्षा में 62.17 प्रतिशत कामयाब लड़कियां

शैक्षिक परीक्षा में 53.43 प्रतिशत कामयाब लड़के

ग्रामीण क्षेत्र की पास प्रतिशतता 58.59

शहरी क्षेत्र की पास प्रतिशतता 54.19

राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता – 52.71

प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता – 62.33

03:19 PM: दूसरे स्थान पर निधि ऋतिका, दिव्या और तन्न हैं। इन्हें 496 अंक प्राप्त हुए हैं।

03:17 PM: हिमांशु के साथ शालिनी, संजू और ईशा ने भी 497 अंक प्राप्त किए हैं।

03:16 PM: हिमांशु को 500 में से 497 अंक प्राप्त किए हैं।

03:15 PM: न्यूटन हाई स्कूल, झज्जर के हिमांंशु ने टॉप किया है। 

03:13 PM: इस परीक्षा में 62.17 प्रतिशत लड़कियों की तुलना में 53.43 प्रतिशत ही लड़के सफलता प्राप्त कर सके हैं।

03:07 PM: फतेहाबाद का 56.82 फीसदी रहा रिजल्ट

02:56 PM: 10वीं का रिजल्ट घोषित  हो गया है। इस बार परीक्षा परिणाम 57.39 प्रतिशत रहा।

02:54 PM: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह ने प्रेस वार्ता शुरू की थोड़ी देर में दसवीं का परीक्षा परिणाम जारी करेंगे विद्यार्थी 3:00 बजे से अपना परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर देख सकेंगे।

02:50 PM: बस कुछ ही मिनटों में आने वाला है दसवीं कक्षा का रिजल्ट

02:42 PM: बस थोड़ी देर में आने वाला है हरियाणा बोर्ड का दसवीं का रिजल्ट

02:35 PM: सेलीना यादव और सोनाली ने किया था टॉप

02:34 PM: पिछले साल दो लड़कियां भी टॉप थ्री में शमिल थीं। 

02:33 PM: 2018 में जींद के कार्तिक ने 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था।

02:28 PM: प्रेस कांफ्रेंस शुरू, तीन बजे घोषित होगा रिजल्ट

02:23 PM: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह

02:20 PM: थोड़ी देर में शुरू होगी प्रेस कांफ्रेंस। अध्यक्ष पहुंच चुक हैं।

 02:18 PM: जल्द ही घोषित होने वाला दसवीं का रिजल्ट

02:14 PM: रिजल्ट घोषित होने से पहले प्रेस कांफ्रेंस की जाएगी।

02:11 PM: हरियाणा में 8 मार्च से 30 मार्च तक दसवीं की परीक्षा आयोजित करवाई गई थी। 

02:06 PM: हरियाणा बोर्ड दसवीं परीक्षा परिणाम 2018 में 51.15 फीसदी बच्चे पास हुए। वहीं प्राइवेट परीक्षार्थियों का रिजल्ट 66.72 फीसदी रहा। लड़कियों ने 55.34 प्रतिशत परिणाम देकर लडक़ों को पछाड़ दिया। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 47.61 रहा। परीक्षा में प्रथम स्थान पर जींद के कार्तिक ने पाया। वह नव दुर्गा व.मा.वि. के छात्र थे। उन्होंने 498 अंक हासिल किए। सिरसा की रहने वाली सोनाली और सेलीना यादव, पलवल के हरीओम दूसरे स्थान पर रहे। तीनों ने 495 अंक प्राप्त किया। तृतीय स्थान रिया,प्रिती और जिज्ञासा ने 494 अंक हासिल किए।

02:04 PM: छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

02:01 PM: अब बस आधे घंटे में 10वीं रिजल्ट घोषित होने वाला है।

01:45 PM: पिछले साल 10वीं में लड़कियों का परीक्षा पास प्रतिशत 55.34 और लड़कों का 47.61 प्रतिशत रहा था।

01:45 PM: 2018 में दसवीं क परीक्षा पास प्रतिशत 51.15 रहा था।

01:43 PM: पिछले साल दसवीं का रिजल्ट कुछ अच्छा नहीं रहा था।

01:42 PM: बाहरवीं में इस साल दीपक कुमार न ेटॉप किया है।

01:41 PM: इसके अलावा दो अन्य वबेसाइट्स indiaresult.com और examresults.net पर भी नतीजे चेक किए जा सकते  हैं।

01:39 PM: दसवीं के छात्र bseh.org.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

01:37 PM: बाहरवीं का रिजल्ट इस बार 74 प्रतिशत रहा है।

01:36 PM: कुछ दिन पहले बोर्ड ने बारहवीं का परिणाम घोषित किया था।

01:34 PM: करीब चार लाख स्टूडेंट्स रिजल्टा का इंतजार कर रहे हैं।

01:32 PM: आज दोपहर ढाई बजे हरियाणाम बोर्ड दसवीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। 

 HBSE Class 10 result 2019 इस तरह करें चेक

Step 1: नतीजें देखने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। 

Step 2: इसके बाद होमपेज पर कक्षा 10वीं 2019 के लिंक पर क्लिक करें। 

Step 3: अब आपको अपनी जानकारी जैसे की रोल नंबर आदी भरकर सब्मिट कर दें। 

Step 4: आपने परिणाम आपके सामने खुल जाएंगे। 

Step 5: आप अपने नतीजों को प्रिंट ऑउट भी ले सकते हैं।

Back to top button