हरियाणा: झज्जर में मनाया गया शौर्य दिवस, मंत्री धनखड़ के साथ पहुंचे CM

झज्जर: भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक को अाज पूरा एक साल हो गया है, इस अवसर को शौर्य दिवस के रूप में मनाने के लिए झज्जर के नेहरू कॉलेज में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल खट्टर मुख्यातीथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे चुके हैं। अध्यक्षता प्रदेश के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ द्वारा की गई है।

वहीं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम झज्जर पुलिस की ओर से किए गए हैं। वहीं इस कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिको को सम्मानित किया जाएगा और उसके बाद सीएम सीधा लोगों से संवाद करेंगे। 

Back to top button