हरियाणा में हुई हॉट एयर बैलून सफारी की शुरुआत, सीएम खट्टर ने भरी पहली उड़ान

हरियाणा में अब हॉट एयर बैलून सफारी का भी लोग मजा ले सकेंगे। पंचकूला के पिंजौर में बुधवार से इस एडवेंचर की शुरुआत हो गई। सीएम मनोहर लाल खट्‌टर ने इसका शुभारंभ किया है। सीएम मनोहर लाल ने इस स्पोर्ट्स की शुरुआत पहली उड़ान भरकर की। इस मौके पर उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर मौजूद रहे।

बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आज पिंजौर और यमुनानगर दौरा है। मुख्यमंत्री ने पिंजौर के पास हॉट एयर बैलून सफारी की शुरुआत की। वहीं यमुनानगर के हैथिनी कुंड बैराज पर वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी की शुरुआत करेंगे।

Back to top button