हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की साइकिल यात्रा दूसरे दिन में गदराना पहुँची

 कालांवाली (सिरसा)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकारें जनता का विश्वास खो चुकी हैं। इन सरकारों को अपदस्थ करने का वक्त आ गया है। इसी विश्वासघात के खिलाफ कांग्रेस पूरे देश में जनता के बीच जा रही है। तंवर हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा के दूसरे दिन गांव गदराना में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में जहां भी उपचुनाव हो रहे हैं, वहां लोग भाजपा के विश्वासघात का बदला ले रहे हैं।हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर की साइकिल यात्रा दूसरे दिन में गदराना पहुँची

तंवर ने कहा कि पूरा देश जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोस रहा है तो यूपी में बगावत शुरू हो गई है। हरियाणा में अराजकता का माहौल है। उन्होंने कहा कि देश में नोटबंदी के नाम पर अब तक का सबसे बड़ा घोटाला करके आम आदमी को मारने का काम किया गया और धन्नासेठों को लाभ पहुंचाया गया। इसी तरह से जीएसटी ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी।

उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से आम आदमी त्रस्त है। रही सही कसर प्रधानमंत्री के विदेश दौरों पर हो रहे करोड़ों रुपये के खर्च से पूरी हो रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणजीत सिंह ने कहा कि इस साइकिल यात्रा के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखा है। गांव-गांव में कांग्रेस के प्रति सकारात्मक माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के बाद ही रुकेगी।

साइकिल यात्रा के दौरान डॉ. अशोक तंवर गांव गदराना, लकड़ांवाली, दौलतपुर खेड़ा, बड़ागुढ़ा, छतरियां से होते हुए आगे बढ़े। उनके साथ अवंतिका माकन तंवर, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जयपाल लाली, प्रदेश कांग्रेस महासचिव नवीन केडिया, होशियारी लाल शर्मा, ओमप्रकाश केहरवाला, हलका प्रतिनिधि शीशपाल केहरवाला, पूर्व चेयरमैन कुलदीप गदराना सहित अन्य भी थे।

Back to top button